फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A doctor Deben Dutta beaten to death by a tea garden workers in Assam

असम: चाय बागान के मजदूरों ने डॉक्टर को पीट-पीट कर मार डाला, जूनियर डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च

Mon, 02 Sep 2019 12:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम Published by: देव कश्यप Updated Mon, 02 Sep 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
A doctor Deben Dutta beaten to death by a tea garden workers in Assam
Doctor Deben Dutta death - फोटो : ANI

असम के जोरहाट जिले में चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों ने एक डॉक्टर को पीट-पीट कर मार डाला। डॉक्टर की पहचान देबेन दत्ता (73) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक टिओक चाय बागान के अस्पताल में बगानकर्मियों के एक साथी का इलाज चल रहा था, जिसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


बागान के कर्मचारी अपने साथी सोमरा माझी की इलाज के दौरान मौत हो जाने से नाराज थे, गुस्से में उन्होंने कथित तौर पर डॉक्टर देबेन दत्ता की पिटाई कर दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने डॉक्टर को भीड़ से बचाते हुए जोरहाट चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


जोरहाट जिले के उपायुक्त आरए कोराटी ने कहा, सोमरा माझी की मौत के बाद उसके साथियों ने 73 वर्षीय डॉक्टर देबेन दत्ता की कथित तौर पर पिटाई की जिससे उनकी मौत हो गई। माझी का बागान के ही अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं और अतिरिक्त उपायुक्त को सात दिन में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


वहीं अब ये मामला जोर पकड़ने लगा है। डिब्रूगढ़ में असम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने डॉक्टर की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला।
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed