फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A diamond factory owner allegedly committed suicide by consuming poison in surat gujarat

गुजरात: कर्ज में डूबे हीरा कारोबारी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 02 Nov 2018 12:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Updated Fri, 02 Nov 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
A diamond factory owner allegedly committed suicide by consuming poison in surat gujarat
suicide crime - फोटो : अमर उजाला

गुजरात के सूरत में एक हीरा फैक्ट्री के मालिक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि विपुल काकड़िया (38) का शव गुरुवार को तापी के तट पर मिला। बताया जा रहा है कि वो कर्ज के बोझ तले दबे हुए थे, इसलिए उन्होंने आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


कतरगम के पुलिस अधिकारी एस. एम. जोशी ने कहा कि फिलहाल यह बताया मुश्किल है कि विपुल काकड़िया ने कितना पैसा उधार लिया था और कौन उनपर दबाव बना रहा था। उन्होंने बताया कि हमने उनके परिवार और उनके व्यापारिक साझेदार (बिजनेस पार्टनर) के बयान ले लिए हैं और मामले में जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अपना कारोबार शुरू करने से पहले विपुल काकड़िया पहले एक हीरा कंपनी में डायमंड पॉलिशर के तौर पर काम करते थे। काफी समय नौकरी करने के बाद उन्होंने भवन पटेल नामक एक व्यक्ति के साथ साझेदारी में अपना कारोबार शुरू किया। भवन पटेल भी काकड़िया के साथ ही उस कंपनी में डायमंड पॉलिशर का काम करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों ने अपनी हीरा फैक्ट्री शुरू करने के लिए कई लोगों से उधार लिया था। हालांकि उनका कारोबार सही नहीं चल रहा था, जिसके कारण वे ऋण चुकाने में असमर्थ थे। 


वहीं, काकड़िया के परिवार वालों ने बताया कि गुरुवार को वो हमेशा की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन कुछ घंटों बाद वो तापी तट पर अचेत अवस्था में पाए गए। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed