{"_id":"5e5b6c188ebc3ec7b70dd12d","slug":"a-delegation-of-tamil-nadu-jamathul-ulama-sabai-met-rajinikanth-at-his-residence-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: जमातुल उलेमा सबाई के प्रतिनिधिमंडल ने की रजनीकांत से मुलाकात, एनपीआर पर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: जमातुल उलेमा सबाई के प्रतिनिधिमंडल ने की रजनीकांत से मुलाकात, एनपीआर पर हुई चर्चा
Sun, 01 Mar 2020 01:32 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
जमातुल उलेमा सबाई के प्रतिनिधिमंडल ने की रजनीकांत से मुलाकात
- फोटो : ANI
तमिलनाडु में जमातुल उलेमा सबाई प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को रजनीकांत से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल उनके आवास पर मिलने के लिए पहुंचा था। मुलाकात के बाद जमातुल उलेमा के अध्यक्ष केएम बाकवी ने कहा कि हमारे प्रतिनिधिमंडल ने रजनीकांत से मुलाकात की और एनपीआर से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
KM Baqavi, President,Tamil Nadu Jamathul Ulama Sabai: Our delegation met Rajinikanth&discussed issues related to NPR. We explained difficulties being faced by Muslims due to NPR. He understood our point&assured that he will do whatever is necessary to remove fear among Muslims https://t.co/m4vPi1rjCI pic.twitter.com/gmT8e8jsxQ
— ANI (@ANI) March 1, 2020विज्ञापन
उन्होंने कहा, हमने एनपीआर के कारण मुसलमानों को होने वाली कठिनाइयों के बारे में बताया। उन्होंने हमारी बात समझी और आश्वासन दिया कि मुसलमानों के बीच भय को दूर करने के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले भारतीय हज एसोसिएशन के अध्यक्ष अबू बकर ने चेन्नई में रजनीकांत से मुलाकात की थी। अबू बकर ने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। हमने राज्य और देश में सामने आने वाली घटनाओं सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।