अहम मुलाकात: पीएम मोदी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की बैठक जारी, मराठा, ओबीसी आरक्षण समते अन्य मुद्दों पर चर्चा
महाराष्ट्र में कई मुद्दों को लेकर पीएम मोदी और उद्धव ठाकरे के बीच चल रही मुलाकात काफी अहम बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे अलग से प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की दिल्ली में पीएम मोदी के साथ बैठक जारी है। मुलाकात के दौरान मराठा आरक्षण, ओबीसी आरक्षण और चक्रवाती तूफान से राहत को लेकर चर्चा की होने की संभावना है। वहीं इससे पहले एनसीपी चीफ शरद पवार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 35 मिनट तक मुलाकात हुई। हालांकि मुलाकात में किन मुद्दों को लेकर चर्चा हुई इसकी जानकारी नहीं है।
Mumbai: NCP chief Sharad Pawar met Maharashtra CM Uddhav Thackeray at his official residence Varsha Bungalow, ahead of CM's meeting with PM Modi in Delhi today
विज्ञापन
A delegation of state govt will meet PM to discuss Maratha & OBC reservation & cyclone relief
(Visuals from yesterday) pic.twitter.com/JWxtnvkKB1 — ANI (@ANI) June 8, 2021
इस प्रस्तावित बैठक से एक महीने से भी अधिक समय पहले उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र में नौकरियों एवं शिक्षा में मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण देने से संबंधित 2018 का आरक्षण कानून खारिज कर दिया था। गृहमंत्री वालसे पाटिल ने संवाददताओं से कहा कि प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान ठाकरे मराठा आरक्षण, चक्रवात ताउते राहत उपायों के लिए वित्तीय सहायता, जीएसटी रिफंड जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ऐसे दिन भर की इस दिल्ली यात्रा के दौरान ठाकरे के साथ रहेंगे। चव्हाण मराठा आरक्षण पर मंत्रिमंडल की उपसमिति के प्रमुख हैं।