{"_id":"58aa67ba4f1c1b5833d8a37a","slug":"a-dalit-was-shot-dead-in-mainpuri-for-giving-vote-to-bsp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में बसपा को वोट डालने पर दलित की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मैनपुरी में बसपा को वोट डालने पर दलित की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/ मैनपुरी
Updated Mon, 20 Feb 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
थाना बेवर क्षेत्र के गांव नगला ताल में बसपा को वोट डालने पर दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने के बाद अधिकारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक अस्पताल में भी हंगामा चलता रहा। मृतक के पिता ने बताया कि आरोपी ने पहले पूछा की वोट किसे दिया है। बसपा का नाम लेने पर पहले पीटा और उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं देर शाम मृतक के परिजनों ने जो तहरीर दी उसमें कहीं भी उक्त घटना का जिक्र तक नहीं था। लोगों का कहना है कि पुलिस ने दबाव में तहरीर बदलवाई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
भोगांव विधानसभा के तहत थाना बेवर क्षेत्र के गांव नगला ताल में रविवार शाम को मतदान प्रक्रिया चल रही थी। गांव निवासी दलित आलोक कुमार (24) चार बजे वोट डालकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव निवासी ठाकुर विक्रम सिंह ने रोक कर कहा कि तूने किसे वोट दिया है। आलोक ने जवाब दिया कि बसपा को।

Trending Videos
पहले पूछा, किसको दिया वोट और मार दी गोली
इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। तभी विक्रम ने तमंचा निकालकर आलोक को गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस को मृतक के पिता रामप्रकाश जाटव ने बताया कि बसपा में वोट देने को लेकर विक्रम ने आलोक को गोली मारी है।
परिजनों का आरोप था कि हत्यारोपी भाजपा का समर्थक है। वहीं देर शाम परिजनों की ओर से जो तहरीर दी गई थी उसमें पूरा ही घटनाक्रम बदला हुआ था। तहरीर में कहीं भी बसपा को वोट देने की बात नहीं कही। लोगों का कहना था कि पुलिस ने दबाव डालकर तहरीर बदलवाई है। इस संबंध में एसओ बेवर का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जो तहरीर मिलेगी उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।