फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A Corona infected person commits suicide after killing three year old daughter in Sambalpur Odisha

ओडिशा: संबलपुर में कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने तीन साल की बेटी की हत्या करने के बाद की खुदकुशी 

Sun, 13 Jun 2021 02:04 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, संबलपुर
पीटीआई, संबलपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 13 Jun 2021 02:04 AM IST
सार

  • पुलिस ने बताया कि गोबिंदपुर पुलिस थाने के अंतर्गत जौटुकबहाल गांव का सुखा ओराम पांच जून को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद उसे घर में ही पृथक-वास में रहने की सलाह दी गई थी।

विज्ञापन
A Corona infected person commits suicide after killing three year old daughter in Sambalpur Odisha
girl child - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

ओडिशा के संबलपुर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 50 साल के व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपनी तीन साल की बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। इसके अलावा उसने हमला कर पत्नी और तीन अन्य बच्चों को घायल कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गोबिंदपुर पुलिस थाने के अंतर्गत जौटुकबहाल गांव का सुखा ओराम पांच जून को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद उसे घर में ही पृथक-वास में रहने की सलाह दी गई थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार रात की है जब ओराम घर के दूसरे कमरे में घुसा, जहां उसकी पत्नी और बच्चे सो रहे थे। उन्होंने बताया कि उसने अपनी तीन साल की बेटी सल्मी की कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी और विरोध करने पर ओराम ने पत्नी एतवारी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। ओराम ने दो से 15 साल के बीच की आयु की अपनी तीन अन्य बेटियों को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी राज किशोर मिश्रा ने बताया कि ओराम की पत्नी किसी तरह से जान बचाकर तीन बेटियों और एक बेटे को लेकर एक रिश्तेदार के घर चली गई। ओराम ने अपने गले पर भी वार किया और गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि परिवार के घायल सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ब ताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed