फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A convoy of BJP leader Suvendu Adhikari was blocked allegedly by TMC workers in Nandigram Asadtala area of the constituency

Video: नंदीग्राम में सुवेंदु का काफिला रोकने की कोशिश, टीएमसी का झंडा लेकर दौड़ते दिखे लोग

Mon, 29 Mar 2021 06:56 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 29 Mar 2021 06:56 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बीच झड़प 
भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमले की कोशिश 

विज्ञापन
A convoy of BJP leader Suvendu Adhikari was blocked allegedly by TMC workers in Nandigram Asadtala area of the constituency
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नंदीग्राम में गुरुवार को होने वाले मतदान से पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बीच झड़प की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक चुनावी सभा से लौट रहे भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमले की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि रास्ते में टीएमसी का झंडा लिए कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोकने की कोशिश की और जमकर नारेबाजी करने लगे।  

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में दिख रहा है कि बड़ी संख्या में टीएमसी का झंडा थामे लोग सुवेंदु को काफिले को रोकने की कोशिश कर रहे हैं और उनके पीछे दौड़ रहे हैं। ये लोग गाड़ियों पर हमले की कोशिश भी करते हैं। जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन


सुवेंदु ने दिया बयान
इस घटना पर सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों द्वारा किया गया था। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इधर अगर पुलिस अभी भी सोच रही है कि ममता बनर्जी राजनीतिक रूप से जीवित हैं तो यह उनका भ्रम है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर चुनाव आयोग भी दिल्ली में चुपचाप बैठा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं ममता दीदी को जवाब नहीं दूंगा। वह गंदी भाषा का इस्तेमाल करती हैं। ममता बनर्जी के बयानों का यहां कोई असर नहीं पड़ेगा। उसे करारा जवाब मिलेगा। जब वह हारने के बाद यहां से भाग जाएंगी तो वह इतिहास में दर्ज होगा। मैं उन्हें सुझाव दूंगा कि वे पूर्व विधायक के साथ मुद्रित पत्र-पैड अभी ही ले लें।

 

वहीं इससे पहले सोमवार को नंदीग्राम से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज करते हुए आरोप लगाया कि अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण करते-करते 'बेगम' बंगाल को मिनी पाकिस्तान बना देंगी। 

अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी की ईद मुबारक कहते रहने की आदत रही है और इसी आदत के कारण वह लोगों को होली की बधाई देने के लिए भी होली मुबारक कहती हैं। उन्हें वोट मत देना, यदि बेगम को वोट दिया तो बंगाल मिनी पाकिस्तान बन जाएगा।  

गुरुवार को होगा नंदीग्राम में मतदान
नंदीग्राम में बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार एक अप्रैल को मतदान होने वाला है। इसलिए ममता बनर्जी ने भी अपने क्षेत्र में डेरा डाल रखा है। राज्य की इस सीट पर सबसे रोचक व कांटे का मुकाबला है। 


पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान होने जा रहा है। 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, छह अप्रैल को तीसरे चरण का, 10 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवे  चरण का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान और दो मई को परिणाम आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed