फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   a container overturned on the Mumbai-Pune Expressway and damaged five cars in Maharashtra: Maharashtra News

Maharashtra: मुबंई में बड़ा सड़क हादसा, पांच कारों पर पलटा कंटेनर; दो की मौत, कई गंभीर रूप से जख्मी

Mon, 21 Aug 2023 11:45 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 21 Aug 2023 11:45 AM IST
सार

रायगढ़ के एसपी सोमनाथ घरगे ने बताया कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कंटेनर पांच कारों के ऊपर पलट गया, जिसके पांचों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन
a container overturned on the Mumbai-Pune Expressway and damaged five cars in Maharashtra: Maharashtra News
पांच कारों पर पलटा कंटेनर - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई के लोगों की सोमवार की सुबह दर्दनाक खबरों के साथ हुई। दरअसल, यहां अलग-अलग दो बड़े सड़क हादसे हुए। जहां पहला हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। वहीं, दूसरी घटना बांद्रा-वर्ली सी लिंक की है, जहां दो लोग घायल हुए। 

विज्ञापन

रायगढ़ के एसपी सोमनाथ घरगे ने बताया कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कंटेनर पांच कारों के ऊपर पलट गया, जिसके पांचों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की जान चली गई। वहीं, चार अन्य बुरी तरह घायल हुए हैं। घरगे ने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन

किशोर ने मारी टक्कर

दूसरी घटना, मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक रोड की है। यहां 19 वर्षीय एक कॉलेज छात्र ने कथित तौर पर एक मर्सिडीज कार को दूसरी कार से टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ली पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह हुई। आरोपी की पहचान जय बनसोडे के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। 


उन्होंने बताया कि भयंदर का रहने वाला आरोपी अपने रिश्तेदार की कार चला रहा था। तभी उससे दूसरी कार में टक्कर लग गई और वह मौके से भाग गया, लेकिन पुलिस ने कार के पंजीकरण नंबर की मदद से उसे पकड़ लिया, वहीं कार जब्त कर ली। हालांकि, घटना के समय आरोपी नशे में नहीं था।


उन्होंने कहा कि प्राथमिक सूचना के आधार पर बनसोडे को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं, घायलों की पहचान दीपक कस्तूरी और अंजलि अग्रवाल के रूप में हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed