{"_id":"5c2151ffbdec2256c66bb9d5","slug":"a-clash-happened-between-police-and-bjp-workers-during-law-violation-program-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प. बंगाल में ‘कानून उल्लंघन कार्यक्रम’ के दौरान पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प. बंगाल में ‘कानून उल्लंघन कार्यक्रम’ के दौरान पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प
Tue, 25 Dec 2018 03:09 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बसीरहट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बसीरहट
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 25 Dec 2018 03:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगमा जिले के बसीरहट कस्बे में भाजपा का ‘कानून उल्लंघन कार्यक्रम’ हिंसक हो गया। इस दौरान हुई हिंसा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, वे भाजपा समर्थकों को शांत कराने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि इस दौरान तब उन्हें मजबूरन लाठी चार्ज करना पड़ गया जब पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
राज्य की राजधानी कोलकाता से करीब 60 किमी दूर स्थित बसीरहट में हुई इस हिंसा में कई भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस अधिकारी घायल हो गए। मौके पर मौजूद राज्य भाजपा इकाई अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया कि पत्थरबाजी बाहरी लोगों ने की जिनका पार्टी से कोई संबंध नहीं था। वहीं टीएमसी के वरिष्ठ नेता ज्योतिप्रियो मलिक ने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी लगातार हिंसा भड़काने का प्रयास कर रही है। उन्होंने हिंसा भड़काने के लिए घोष की गिरफ्तारी की मांग भी की।
विज्ञापन