{"_id":"5e6a00cf8ebc3ea4eb111997","slug":"a-child-who-fell-into-a-bicycle-died-after-broke-eye-by-iron-bar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: साइकिल से गिरे बच्चे की आंख में घुसा लोहे का सरिया, अस्पताल में मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: साइकिल से गिरे बच्चे की आंख में घुसा लोहे का सरिया, अस्पताल में मौत
Thu, 12 Mar 2020 02:58 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 12 Mar 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपनगर घाटकोपर के कटोदीपाड़ा इलाके में साइकिल से गिरे 15 साल के बच्चे की आंख में सरिया घुस गया। अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना पिछले हफ्ते की है। विवेक घडशी साइकिल से नीचे पड़े सरिए पर गिर गया और सरिया उसकी बाईं आंख में घुस गया।
विज्ञापन
बच्चे को परेल इलाके में सरकारी केईएम में भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई और बुधवार को उसकी मौत हो गई। सरिए इलाके में ड्रेनेज लाइन के निर्माण के लिए लाए गए थे। घटना के बाद निर्माण कार्य के ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन