{"_id":"5eb971428ebc3e907234af3e","slug":"a-case-of-sedition-filed-against-a-person-seeking-free-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आजाद गोवा' की मांग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'आजाद गोवा' की मांग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज
Mon, 11 May 2020 09:07 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 11 May 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Social Media
गोवा की आजादी की मांग को लेकर एक ऑनलाइन याचिका शुरू करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ सोमवार को राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर चेतन पाटिल ने इस मामले पर कहा कि अत्नासिया लोबो नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए के तहत मामला दर्ज किया गया। इस आदमी के खिलाफ रिवोल्यूशनरी इंडियन नाम की एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ने शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पाटिल ने कहा, "हम आरोपी अत्नासियो लोबो की तलाश में हैं।"
शिकायतकर्ता नितिन पाटकारो और एनजीओ रिवोल्यूशनरी इंडियन के एंड्रयू सिकेरा ने इस मामले को लेकर अत्नासियो लोबो की निंदा की और याचिका में कहा, "भारत सरकार की तरफ से स्थापित कानून के प्रति असहमति को उत्तेजित करने का प्रयास किया गया है।"
विज्ञापन
बता दें कि 1961 में गोवा 450 साल के पुर्तगाली शासन से आजाद हुआ था।