फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A case of alleged harassment of a woman officer serving in a military station in Punjab

भारतीय सेना: सेवारत महिला अधिकारी के साथ उत्पीड़न, मामले में जांच शुरू

Wed, 10 Nov 2021 03:21 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 10 Nov 2021 03:21 PM IST
सार

महिला सैनिकों के यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए संसद और उच्चतम न्यायालय द्वारा बनाए गए विभिन्न कानूनों में सूचीबद्ध दिशानिर्देशों के तहत जांच जारी है।

विज्ञापन
A case of alleged harassment of a woman officer serving in a military station in Punjab
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

विस्तार

पंजाब के एक सैन्य स्टेशन में सेवारत एक महिला अधिकारी के साथ कथित उत्पीड़न का मामला मंगलवार को सामने आया है। इसके बाद इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मामले की तय प्रक्रिया के तहत जांच जारी है।

विज्ञापन


एक सूत्र ने कहा, 'पंजाब के एक सैन्य स्टेशन में सेवारत एक महिला अधिकारी के कथित उत्पीड़न का मामला सामने आया है।' सूत्र ने कहा, 'महिला सैनिकों के यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए संसद और उच्चतम न्यायालय द्वारा बनाए गए विभिन्न कानूनों में सूचीबद्ध दिशानिर्देशों के तहत जांच जारी है।'
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि भारतीय सेना अपने सभी कर्मियों को सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सूत्र ने कहा, ' सेना स्थापित दिशानिर्देशों के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं करती। ऐसे सभी आरोपों की तुरंत जांच की जाती है और तार्किक निष्कर्ष निकाला जाता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed