{"_id":"5f119206e7877e5b2f4b80d0","slug":"a-businessman-in-cuttack-wearing-a-gold-mask-worth-rs-3-5-lakh-rupees-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ओडिशा के बिजनेसमैन ने बनवाया 3.5 लाख रुपये का 'सोने का मास्क'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब ओडिशा के बिजनेसमैन ने बनवाया 3.5 लाख रुपये का 'सोने का मास्क'
Fri, 17 Jul 2020 05:26 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 17 Jul 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
बिजनेसमैन ने बनवाया 3.5 लाख रुपये का सोने का मास्क
- फोटो : ANI
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में कई तरह के मास्क बाजार में उपलब्ध हैं। इसी बीच ओडिशा में एक बिजनेसमैन ने साढ़े तीन लाख रुपये का सोने का मास्क बनवाया है।
विज्ञापन
कटक के रहने वाले इस व्यक्ति का कहना है कि उसने अपने लिए 3.5 लाख रुपये के सोने से बना मास्क बनवाया है। उन्होंने कहा कि मैं सोने से बहुत प्यार करता हूं इसीलिए लोग मुझे गोल्डमैन कहते हैं और मैं पिछले 40 सालों से सोना पहन रहा हूं।
विज्ञापन
Odisha: A businessman in Cuttack says he got himself a mask made of gold worth Rs 3.5 lakh. He says, "People call me gold man because of my love for gold and I am wearing gold from past 40 years. After I saw a man in Mumbai making gold masks, I decided to get one for myself too." pic.twitter.com/dBmT3hdMtO
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 17, 2020
बिजनेसमैन ने सोने का यह मास्क पुणे के एक व्यक्ति से प्रभावित होकर बनवाया है। उन्होंने कहा कि मैंने सुना था कि महाराष्ट्र में एक आदमी ने अपने लिए सोने का मास्क बनवाया है तो मैंने भी अपने लिए ऐसा ही एक मास्क बनवाने का फैसला किया।
बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में रहने वाले शंकर कुराड ने अपने लिए 2.89 लाख रुपये की कीमत वाला सोने का मास्क बनवाया था। इसे लेकर उन्होंने कहा था कि यह एक पतला मास्क है जिसमें छोटे-छोटे छेद हैं ताकि इससे सांस लेने में कोई दिक्कत न हो। मुझे नहीं पता कि यह मास्क कोविड-19 से बचाव में प्रभावी है या नहीं।
सोने के शौकीन शंकर अपने शरीर पर लगभग तीन किलो तक सोना पहनते हैं। उनके गले में सोने की मोटी-मोटी चेन, हाथों की दसों उंगलियों में सोने की अंगूठियां और कलाई में ब्रेसलेट उनके सोने के प्रति प्रेम को दर्शाती है। उन्होंने पांच तोले सोने से अपने लिए मास्क बनवाया था।