{"_id":"60dea2de8ebc3e726e7dfd58","slug":"a-bjp-mla-kesari-singh-solanki-arrested-in-gambling-and-liquor-worth-with-other-25-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: 25 लोगों के साथ जुआ खेल रहे थे भाजपा विधायक, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: 25 लोगों के साथ जुआ खेल रहे थे भाजपा विधायक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 02 Jul 2021 11:06 AM IST
Tanuja Yadav
पीटीआई, गोधरा
पीटीआई, गोधरा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:06 AM IST
सार
गुजरात में भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी को पुलिस ने जुआ खेलने और शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विधायक सोलंकी के साथ 25 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी
- फोटो : social media
विस्तार
गुजरात में भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी और 25 दूसरे लोगों को पंचमहल जिला पुलिस ने जुआ खेलने और शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। सोलंकी राज्य के खेड़ा जिले के मातर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक राजदीप सिंह जडेजा ने बताया कि पंचमहल पुलिस ने जिले के पावागढ़ कस्बे के निकट एक रिजॉर्ट में छापेमारी की और विधायक को 25 अन्य लोगों के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, ‘हमने सोलंकी और 25 अन्य को जुआ खेलते हुए पाया। हमने उनके पास से शराब की बोतलें भी बरामद कीं। आगे की जांच जारी है।' यह क्लब गोधरा-पावागढ़ रोड पर स्थित है। लीना पाटिल ने जानकारी दी कि करीब 15 लोगों को जुआ खेलते हुए और शराब पीते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन
वहीं डीएसपी ने इस बात की पुष्टि की कि इन गिरफ्तार लोगों में से एक भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी भी शामिल हैं। बता दें कि भाजपा विधायक के गिरफ्तार होने के बाद से राज्य में इसकी चर्चा है। बता दें कि विधायक केसरी सिंह सोलंकी जुलाई 2020 में एक बार और चर्चा में आए थे, उस समय राज्यसभा सीटों पर चुनाव थे।
विज्ञापन
उस दौरान यह कयास लगाए जा रहे थे कि शायद वो क्रॉस वोटिंग में शामिल थे। उनके कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने के कयास लगाए जा रहे थे। बता दें कि उसके बाद से ही केसरी सिंह सोलंकी के पार्टी नेतृत्व के साथ संबंध अच्छे नहीं है।