फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A bankruptcy court recognised claim of pnb on proceeds of Nirav modi us assets sale

नीरव मोदी की अमेरिका में संपत्तियों की बिक्री पर पंजाब नेशनल बैंक का दावा मंजूर, समन जारी

Sat, 28 Jul 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Jul 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
A bankruptcy court recognised claim of pnb on proceeds of Nirav modi us assets sale

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित एक दिवालियापन (बैंकरप्सी) अदालत ने भगौड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की अमेरिका में किसी भी संपत्ति की बिक्री पर पंजाब नैशनल बैंक के दावे को मंजूर कर लिया है। इसके अलावा अदालत ने नीरव मोदी और उसके चार सहयोगियों को पूछताछ के लिए समन भी जारी किया है।

विज्ञापन


इससे पहले मुंबई की एक अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े 13,000 करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित मामलों में शुक्रवार को नीरव मोदी और अन्य के खिलाफ खुली अवधि का गैर जमानती वारंट जारी किया था। 
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश के बाद हीरा कारोबारी नीरव मोदी को कोर्ट के समक्ष पेश होना होगा या उसे अमेरिकी कानून के तहत कार्रवाई का सामना करना होगा। अगर वह अदालत में पेश होता है तो उससे फंड के परिवर्तन (डायवर्जन) और हेराफेरी से संबंधित सवाल पूछे जा सकते हैं कि कैसे उसने धोखाधड़ी को अंजाम दिया था और कॉर्पोरेट कानूनों और प्रशासनिक मानकों का पालन नहीं किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरव मोदी के अलावा उसके सहयोगियों मिहिर भंसाली, राखी भंसाली, अजय गांधी और कुणाल पटेल को समन जारी किया गया है। बता दें कि 26 फरवरी को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने नीरव मोदी द्वारा शुरू की गई दिवालियापन (बैंकरप्सी) की कार्रवाई के खिलाफ अमेरिकी अदालत में याचिका दायर की थी और पीएनबी को संपत्तियों की बिक्री में एक पार्टी बनाने की मांग की थी। 


अमेरिकी अदालत ने पीएनबी को उन व्यक्तियों द्वारा दस्तावेज भी पेश करने को कहा है जो अमेरिका में नीरव मोदी के देनदार हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, चूंकि अमेरिकी अदालत ने साक्ष्य के तौर पर नीरव मोदी की खुद की उपस्थिति का आदेश दिया है, इससे उसके ठिकाने के बारे में पता लगाने में मदद मिलेगी, जिससे बाद में उसके प्रत्यर्पण की कार्रवाई में तेजी लाई जा सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed