फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   A Aligarh jawan shot dead at Kochi naval base, body recovered

गुजरात : जाति प्रमाण पत्र को लेकर भाजपा विधायक हाईकोर्ट में तलब

Wed, 07 Jul 2021 04:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, अहमदाबाद
एजेंसी, अहमदाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 07 Jul 2021 04:32 AM IST
सार

  • गुजरात की मोरवा हदफ सीट से भाजपा विधायक निमिषा सुथार के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक, चुनाव अधिकारी और चुनाव आयोग को तलब किया है।

विज्ञापन
A  Aligarh jawan shot dead at Kochi naval base, body recovered
Gujarat High Court

विस्तार

गुजरात की मोरवा हदफ सीट से भाजपा विधायक निमिषा सुथार के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक, चुनाव अधिकारी और चुनाव आयोग को तलब किया है।  मामले में न्यायमूति निखिल एस करियल की ओर से जारी समन में सुथार समेत अन्य को 2 अगस्त से पहले हाईकोर्ट के समक्ष पेश होने के लिए कहा है।

विज्ञापन


भाजपा विधायक के खिलाफ यह चुनाव याचिका मोरवा हदफ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुरेश कटारा ने दाखिल की है। कटारा ने सुथार द्वारा चुनाव आयोग को दिये गए जाति प्रमाण पत्र को झूठा और असत्यापित बताते हुए उनके चुनाव को रद्द करने का निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन


पंचमहल जिले की मोरवा हदफ विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। इस वर्ष 2 मई को इस सीट पर हुए उपचुनाव में निमिषा सुथार ने सुरेश कटारा को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed