{"_id":"5729da124f1c1b22175ccf54","slug":"95-percent-students-of-iit-are-vergins","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बॉम्बे के 95 प्रतिशत छात्र हैं वर्जिन: सर्वे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आईआईटी बॉम्बे के 95 प्रतिशत छात्र हैं वर्जिन: सर्वे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 04 May 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी बॉम्बे में हुआ खास सर्वे
आईआईटी बॉम्बे के कैम्पस में नए छात्रों (फ्रेशर्स) पर एक दिलचस्प सर्वे किया गया है जिसमें कई रोचक बातें सामने आई हैं। इस सर्वे में छात्रों के निजी जीवन सहित सामाजिक, और धार्मिक विषयों पर सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
सर्वे में सबसे खास सवाल छात्रों से सेक्स को लेकर पूछा गया था। आईआईटी बॉम्बे के 95% नए छात्रों ने बताया उन्होनें अपने जीवन में कभी सेक्स नहीं किया और वर्जिन हैं। हालांकि 30 फीसदी छात्रों ने माना कि वे रिलेशनशिप में हैं।
विज्ञापन
भारत में समलैंगिकता और समलैंगिक शादियां एक विवादास्पद मुद्दा है लेकिन आईआईटी बॉम्बे कैम्पस के 75% छात्रों को ऐसे संबंधों से कोई ऐतराज नहीं है। वे आपने आपको इन मुद्दों के साथ सहज महसूस करते हैं।
विज्ञापन
इस सर्वे का मकसद संस्थान की डेमोग्रफिक स्थिति को समझना था। धर्म के सवाल पर 60 फीसद स्टूडेंट्स ने कहा कि वे रिलीजियस प्रैक्टिस में यकीन नहीं करते। जबकि 30% छात्र धर्म को थोड़ा-बहुत फॉलो करते हैं।
यह सर्वे 'इनसाइट' अखबार ने किया है जिसे आईआईटी बॉम्बे के ही छात्र निकालते हैं। अखबार की टीम ने पहली बार यह सर्वे फ्रेशर्स पर किया है। सितंबर में शुरू किए गए इस सर्वे के आंकड़े हाल ही में अखबार ने जारी किए हैं।