{"_id":"5842f8e84f1c1b7f76de54d7","slug":"94-86-arab-rupees-was-in-cirulation-before-demonotisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी से पहले देश में 94.86 अरब के नोट थे चलन में- जेटली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी से पहले देश में 94.86 अरब के नोट थे चलन में- जेटली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Dec 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली
- फोटो : amar ujala
केंद्र सरकार ने जानकारी दी है कि नोटबंदी से पहले देश में सभी मूल्यवर्ग के परिचालन में शामिल कुल नोटों की संख्या 94.86 अरब थी। लोकसभा में उदय प्रताप सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया, 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों का वैध स्वरूप 8 नवंबर को निरस्त करने की घोषणा के बाद 10 नवंबर से 500 और 2000 रुपये के बैंक नोटों की नई श्रंखला शुरू की गई है।
विज्ञापन
इस श्रंखला के नोट दिखावट, डिजाइन, आकार और रंग में पुराने नोटों से बिल्कुल अलग हैं। 5 नवंबर 2016 की स्थिति के अनुसार परिचालन में सभी मूल्यवर्ग के कुल नोटों की संख्या 94.86 अरब थी।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने एक जनवरी, 2016 से सभी प्रकार की भुगतान प्रणालियों के जरिये 2 लाख रुपये से ज्यादा सभी लेनदेन के लिए स्थायी खाता संख्या (पीएनएन) प्रदान करना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन