फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   9 year old boy beaten by tmc worker

पतंग बनाने के लिए पोस्टर फाड़ने पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बालक को किया अधमरा

Tue, 03 May 2016 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 May 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
9 year old boy beaten by tmc worker
- फोटो : indian express

पश्चिम बंगाल में जारी चुनावों के बीच एक खबर ने सबको चौंका दिया है। खबर भी कुछ ऐसी ही है कि एक चुनावी पोस्टर को उतारने पर भड़के टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने एक नौ साल के बालक को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। 

विज्ञापन


बालक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसके पास पतंग खरीदने के पैसे नहीं थे इसलिए उसने पोस्टर को उतारकर उसकी पतंग बनानी चाही। इसकी जानकारी टीएमसी कार्यकर्ताओं को मिली तो वह भड़क गए और बालक से मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार नौ साल के शाहील मौल्लाह कैनिंग ईस्ट विधानसभा के हरीरपुर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहता है। यहां से तृणमूल कांग्रेस के शौकत मोल्लाह विधायक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को जब वह अपने घर के बाहर खड़ा था तभी उसे एक पोस्टर लहराता हुआ दिखा पतंग की तलाश में लगे शाहील ने उसे खींच लिया। पोस्टर विधायक शौकत मोल्लाह का था। 

टीएमसी विधायक शौकत मोल्लाह का था पोस्टर

9 year old boy beaten by tmc worker

शाहील उस पोस्टर से अपनी पतंग बनाना चाहता था, लेकिन इससे पहले कि वह कुछ कर पाता कुछ लोगों ने उसे उठा लिया और अपने साथ ले गए, इसके बाद उससे मारपीट की गई। लगातार पिटाई से वह बेहोश हो गया। 

इसके बाद उसे नजदीक ही खाली मैदान में कूड़े के ढेर के पास फेंक दिया गया। मारपीट करने का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगा है। शाहील ने बताया कि उसने अपना होश खोने से पहले सुना कि वो लोग चिल्ला रहे थे तुम्हारा बाप सीपीएम एजेंट है। 

उस घटना को याद करते हुए बताया कि शाहील ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ मैदान में खड़ा था तभी उसे पोस्टर दिखाई दिया। उसके सभी दोस्तों के पास पतंग थी सिवाय उसके। क्योंकि उसके घरवालों के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह पतंग खरीद सके। 

मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

9 year old boy beaten by tmc worker

पांचवी कक्षा में पढ़ने वाला शाहील उस घटना के बाद से सहमा हुआ है। बताया गया आरोपी उसे उठाकर टीएमसी के दबंग नेता अयाजुल सरदार के घर ले गए जहां उससे मारपीट की गई थी। पुलिस ने सरदार को गिरफ्तार कर लिया है। 

वहीं विधायक शौकत मोल्लाह ने कहा टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। यह सब वाम नेताओं की चाल है। उन्होंने सफाई दी कि जब बच्चा खो गया था तब हमारे कार्यकर्ताओं ने उसे उठाकर उसके घर तक पहुंचाया था। 

वहीं मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर शिशिर कुमार मित्रा ने बताया कि मामले में शाहील के परिवार की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। हम मामले की जांच कर रहे हैं और लड़के के परिवार को भी सुरक्षा उपलब्‍ध कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed