{"_id":"5c47996fbdec220f12208839","slug":"9-suspects-arrested-from-mumbai-aurangabad-isis-module-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई- गणतंत्र दिवस से पहले नाबालिग सहित 9 संदिग्ध गिरफ्तार, आईएसआईएस मॉड्यूल का शक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई- गणतंत्र दिवस से पहले नाबालिग सहित 9 संदिग्ध गिरफ्तार, आईएसआईएस मॉड्यूल का शक
Wed, 23 Jan 2019 04:00 AM IST
Shani Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Shani Mishra
Updated Wed, 23 Jan 2019 04:00 AM IST
सार
- विधिविरुद्ध क्रिया - कलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 के तहत मामला दर्ज।
- महाराष्ट्र एटीएस ने मुंब्रा, ठाणे और औरंगाबाद के पांच ठिकानों पर छापेमारी की।
- रासायनिक पाउडर, मोबाइल फोन, एसिड बोतल, हार्ड ड्राइव, सिम कार्ड और तेज धार चाकू बरामद समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद।
- एटीएस ने ठाणे जिले के मुंब्रा से चार और औरंगाबाद से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
ISIS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस से पहले महाराष्ट्र एंटी टेररिस्ट स्कॉट (एटीएस) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस ने मुंबई से सटे ठाणे जिले के मुंब्रा से चार और औरंगाबाद से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र एटीएस ने जिन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है वे सभी बंगलूरू की पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के बताए गए हैं। संदिग्धों के आईएसआईएस मॉड्यूल पर काम करने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
पुख्ता जानकारी के आधार पर महाराष्ट्र एटीएस ने मुंब्रा, ठाणे और औरंगाबाद के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। एटीएस की यह कार्रवाई 22 जनवरी को तड़के सुबह हुई।
विज्ञापन
छापेमारी के बाद पुलिस ने फहाद खान, मोहसीन खान, मोहम्मद मजहर खान, तकी खान, सरफराज अहमद, जाहिद शेख और 17 साल के नाबालिग सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंब्रा से हिरासत में लिए गए युवक मोहम्मद मजहर शेख, मोहसीन खान, फहाद शाह और तकी है। ये सभी युवक शिक्षित हैं जो पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की औरंगाबाद शाखा से जुड़े हुए थे। इस शाखा का प्रमुख सलमान बताया जा रहा है। सलमान कुछ दिन पहले मुंब्रा आया था।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुंब्रा के चारों संदिग्धों की सलमान से रमजान के रोजे के वक्त मस्जिद में होने वाली बैठक के दौरान मुलाकात हुई थी। इसके बाद ये सभी सलमान के साथ लगातार संपर्क में थे। कुछ दिन पहले ही सलमान, फहाद शेख के घर पर आया था और अपने साथ यह कहकर औरंगाबाद ले गया कि उसकी शादी है। फहाद के साथ ही अन्य तीनों भी औरंगाबाद गए थे।
गिरफ्तार लोगों के पास से रासायनिक पाउडर, मोबाइल फोन, एसिड बोतल, हार्ड ड्राइव, सिम कार्ड और तेज धार चाकू बरामद किया गया है। सभी लोगों पर विधिविरुद्ध क्रिया - कलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।