फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   9 pirates being brought to India to face legal action: Navy day after rescuing Iranian vessel

Indian Navy: नौसेना ने अरब सागर में दिखाया दम; नौ समुद्री डाकुओं से ईरानी जहाज को कराया मुक्त, भारत लाए जा रहे

Sat, 30 Mar 2024 07:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 30 Mar 2024 07:43 PM IST
सार

बयान में कहा गया है कि भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को समुद्री डकैती रोधी अभियान के तहत ईरानी जहाज पर हुए हमले के खिलाफ अपना अभियान शुरू किया था। 

विज्ञापन
9 pirates being brought to India to face legal action: Navy day after rescuing Iranian vessel
नौसेना ने समुद्री डाकुओं के कब्जे से मुक्त कराया ईरानी जहाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरब सागर में भारतीय नौसेना ने एक बार फिर अपना दम दिखाया है। यहां, भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को अगवा किए गए ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज अल कंबार 786 और उसके चालक दल के 23 पाकिस्तानी नागरिकों को बचा लिया है। करीब 12 घंटे तक चले अभियान के बाद पकड़े गए नौ समुद्री लुटेरों को कानूनी कार्रवाई के लिए भारत लाया जा रहा है। इस दौरान बचाए गए चालक दल के 23 पाकिस्तानियों ने भारत जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

विज्ञापन


नौसेना ने अपने बयान में बताया कि भारतीय नौसेना की विशेषज्ञ टीमों ने मछली पकड़ने वाले जहाज 'अल कंबार 786' को अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच पूरी कर ली है। नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए नौ सोमालियाई लुटेरों के खिलाफ समुद्री डकैती विरोधी अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की जाएगी। नौसेना की विशेषज्ञ टीमों ने अल कंबार 786 की स्वच्छता और समुद्री योग्यता जांच पूरी कर ली है। 23 पाकिस्तानी चालक दल की चिकित्सा जांच भी कराई गई है।
विज्ञापन

 

बयान में कहा गया है कि भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को समुद्री डकैती रोधी अभियान के तहत ईरानी जहाज पर हुए हमले के खिलाफ अपना अभियान शुरू किया था। करीबन 12 घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के बाद अपहृत ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज और उसके चालक दल को बचा लिया था।


28 मार्च को मिला था हमले का इनपुट
इससे पहले नौसेना ने शुक्रवार को बताया था कि आईएनएस सुमेधा ने शुक्रवार तड़के एफवी 'अल कंबर' को रोका। बाद में निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल ने भी अलकंबर पर मौजूद डाकुओं के खिलाफ कार्रवाई की।  28 मार्च की देर शाम ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज 'अल कमर 786' पर संभावित समुद्री डकैती की घटना का इनपुट मिला था। इसके बाद समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए अरब सागर में तैनात दो भारतीय नौसेना जहाजों को अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाज को रोकने के लिए डायवर्ट किया गया था। जानकारी मिली थी कि जब ये घटना हुई उस वक्त मछली पकड़ने वाला अपहृत जहाज सोकोट्रा आइसलैंड से लगभग 90 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में था।  अधिकारियों ने यह भी कहा कि भारतीय नौसेना क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे उनकी राष्ट्रीयता कुछ भी हो।


नौसेना ने पहले भी किए हैं कई सफल अभियान
बीते महीनों में भारतीय नौसेना ने अरब सागर और लाल सागर में कई देशों के जहाजों को बचाने के लिए कार्रवाई की हैं। चालक दलों को सफलतापूर्वक बचाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed