{"_id":"570eac794f1c1bd1644a6bd4","slug":"9-farmer-commit-suicide-daily-in-marathwada","type":"story","status":"publish","title_hn":"मराठवाड़ा और विदर्भ में हर रोज नौ किसान कर रहे हैं आत्महत्या : कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मराठवाड़ा और विदर्भ में हर रोज नौ किसान कर रहे हैं आत्महत्या : कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली।
Updated Thu, 14 Apr 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
सूखा प्राकृतिक है या लोगों द्वारा पैदा किया गया?
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने देश के 10 राज्यों में सूखे की स्थिति से निबटने के लिए मोदी सरकार के तौर-तरीकों पर सवाल उठाया। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सरकार का लोगों को राहत देने की बजाय बस, ट्रेन से पानी भेजकर फोटो सेशन पर ही अधिक ध्यान है। सिंघवी ने कहा कि इसी तरह से सरकार मनरेगा की भी अनदेखी कर रही है और अकेले मराठवाड़ा, विदर्भ में नौ किसान हर रोज आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
सिंघवी ने कहा कि 10 राज्यों में सूखे की स्थिति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार की खिंचाई की और सरकार से पूछा है कि वह इसे राष्ट्रीय क्यों नहीं घोषित कर रही है। अभिषेक ने कहा कि मंगलवार को लातूर में दो रेलगाड़ी पानी के वैगन के साथ पहुंची, लेकिन वहां इससे 100 गुणा अधिक पानी की जरूरत है। सिंघवी ने सरकार की खिंचाई की और आरोप लगाया कि स्थिति से सही ढंग से निबटने के बजाय सरकार फोटो खिंचवाने तथा प्रचार-प्रसार में अधिक व्यस्त है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता ने केन्द्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में मनरेगा के मद में 22 करोड़ दिन काम के अवसर कम किए हैं। इसी तरह से गांव में पेयजल को लेकर आवंटित होने वाले बजट में कटौती की गई। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का ही नतीजा है कि आज बैंक का एनपीए बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार आम आदमी, अकाल, पानी, गांव के मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन