{"_id":"6254d27137e71d1507523d23","slug":"8th-conference-of-the-commonwealth-parliamentary-association-lok-sabha-speaker-om-birla-addressed-assam-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: विधानसभा में सम्मेलन को स्पीकर ओम बिरला ने किया संबोधित, कहा- वंचितों की बेहतरी विधायिकाओं की मूल जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: विधानसभा में सम्मेलन को स्पीकर ओम बिरला ने किया संबोधित, कहा- वंचितों की बेहतरी विधायिकाओं की मूल जिम्मेदारी
Tue, 12 Apr 2022 06:44 AM IST
देव कश्यप
हिमांशु मिश्र, गुवाहाटी।
हिमांशु मिश्र, गुवाहाटी।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 12 Apr 2022 06:44 AM IST
सार
असम विधानसभा में सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि विधायिकाओं का मूल दायित्व ही समाज के वंचित और आकांक्षी वर्गों का सामाजिक-आर्थिक विकास सुनिश्चित करना है। स्पीकर ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयास से भारत में आकांक्षी वर्ग की बेहतरी के लिए विशेष प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 8वें सम्मेलन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकतंत्र व लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
असम विधानसभा में सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि विधायिकाओं का मूल दायित्व ही समाज के वंचित और आकांक्षी वर्गों का सामाजिक-आर्थिक विकास सुनिश्चित करना है। स्पीकर ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयास से भारत में आकांक्षी वर्ग की बेहतरी के लिए विशेष प्रयास हो रहे हैं। आकांक्षी जिलों को चिह्नित कर वंचित वर्गों के सर्वांगीन विकास के लिए योजनाएं बनाई गई हैं।
विज्ञापन
बढ़ानी होगी युवा और महिलाओं की भागीदारी : स्पीकर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर हमें राजनीति में युवाओं और महिलाओं की अधिक से अधिक भागदारी सुनिश्चित करनी होगी। इनकी अद्भुत ऊर्जा क्षमता, आत्मविश्वास, तकनीकी ज्ञान और नई सोच को नए भारत के निर्माण में शामिल करना होगा। महिलाओं, युवाओं की सक्रिय भागीदारी से हमारा लोकतंत्र जीवंत और मजबूत होगा।
विज्ञापन
हमारा लोकतंत्र दुनिया के लिए अनुकरणीय : स्पीकर ने कहा कि हमारा लोकतंत्र दुनिया का सबसे प्राचीन और सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आजादी के बाद हमारे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत हुई है। लोगों का लोकतंत्र में भरोसा बढ़ा है।