फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   85 people found coronavirus positive in luxurious hotel itc grand chola in Chennai

कोरोना का हॉटस्पॉट बना चेन्नई का आलीशान होटल, 85 लोग पाए गए संक्रमित

Sat, 02 Jan 2021 10:50 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 02 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
85 people found coronavirus positive in luxurious hotel itc grand chola in Chennai
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

चेन्नई के ग्विंडी में स्थित 'आईटीसी ग्रैंड चोला' होटल में बीते साल 15 दिसंबर से अब तक लगभग 85 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें होटल कर्मचारी भी शामिल हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब तक 609 लोगों के नमूने लिये जा चुके हैं, जिनमें से 85 लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा कि इसके बाद ग्रेटर चेन्नई निगम को होटल में ठहरे सभी मेहमानों की जांच करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


होटल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि होटल में अधिकारियों द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इसके अलावा अधितकम दूरी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये होटल की केवल 50 प्रतिशत क्षमता का ही इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधाकृष्णन ने बताया कि होटल में संक्रमण का पहला मामला 15 दिसंबर को सामने आया था जब एक शेफ के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। 31 दिसंबर 2020 को 16 जबकि एक जनवरी 2020 को 13 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए।


उन्होंने कहा, 'होटल और उसके आसपास स्थित कर्मचारियों के आवास से अब तक 609 लोगों के नमूने लिये जा चुके हैं। 85 लोग अब त क संक्रमित पाए जा चुके हैं। उनमें हल्के लक्षण दिखाई दिये हैं और इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed