फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   83 percent people says women will be safe after anti romeo squad in amar ujala poll

अमर उजाला पोल में 83 फीसदी बोले- एंटी रोमियो दल से महिलाएं होंगी महफूज़

Fri, 24 Mar 2017 05:33 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Fri, 24 Mar 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
83 percent people says women will be safe after anti romeo squad in amar ujala poll
अमर उजाला पोल
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन तमाम वादों पर जल्द से जल्द अमल किया जा रहा है जिन्हें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तमाम चुनावी सभाओं में बार-बार दोहराया करते थे। ऐसा ही एक वादा था सभी जिलों में एंटी रोमियो दल बनाने का, जिससे छेड़खानी और महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को रोका जा सके।
विज्ञापन


पहली नजर में देखें तो एंटी रोमियो दल का ख्याल अच्छा नजर आता है, लेकिन तुरंत ही यह सवाल भी दिमाग में कौंधता है कि पुलिस का यह खास स्कवायड वाकई में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को रोक पाएगा या फिर शोषण का माध्यम बन कर रह जाएगी। अमर उजाला ने इसी सवाल को लेकर ऑनलाइन एक पोल किया। पोल में भारी संख्या में लोगों भाग लिया।
विज्ञापन


पोल के नतीजे इस प्रकार हैं- 

- पोल में कुल 13838 लोगों ने भाग लिया 

- 82.48% यानि 11413 लोगों का मानना है कि एंटी रोमियो स्कवाड से महिलाओं के खिलाफ छेड़छाड़ और अपराध पर लगाम लगेगी। 

- वहीं, सिर्फ 14.8% यानि 2048 लोगों का मानना है कि ऐसा नहीं होगा।

- जबकि 2.72% यानि 377 लोग इस बारे में कोई राय नहीं रखते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed