{"_id":"6067bb5fb3e8ec23b0396d9e","slug":"82-year-old-gatekeeper-love-story-viral-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"82 साल के चौकीदार की प्रेम कहानी, 50 वर्ष बाद लौटेगा उनका पहला प्यार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
82 साल के चौकीदार की प्रेम कहानी, 50 वर्ष बाद लौटेगा उनका पहला प्यार
Sat, 03 Apr 2021 06:18 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली।
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 03 Apr 2021 06:18 AM IST
सार
- जैसलमेर के वीरान गांव कुलधरा में रहते हैं बुजुर्ग, ऑस्ट्रेलियाई प्रेमिका ने लिखी चिट्ठी
विज्ञापन
82 साल के चौकीदार...
- फोटो : Instagram/officialhumansofbombay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहली निगाह में हुए पहले प्यार को कभी न भूल पाना और वर्षों बाद उसका लौटकर आना, यह दृश्य अब तक सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर ही दिखता था। पर, जैसलमेर के वीरान गांव कुलधरा में यह कहानी हकीकत बन गई है।
विज्ञापन
82 वर्षीय चौकीदार को 50 साल पुराना पहला प्यार फिर मिल गया है। 70 के दशक में जैसलमेर घूमने आई ऑस्ट्रेलियाई युवती मरीना उन्हें ‘आई लव यू’ कहकर अपने देश चली गई थी, अब उसने खत लिखकर चौकीदार से मिलने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन
दिलचस्प यह है, मरीना ने आजतक शादी नहीं की। ‘ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे’ फेसबुक पेज पर चौकीदार ने पूरा किस्सा बयां किया है। बताते हैं, जब मरीना से पहली दफा मिला, तब 30 साल का था। वह रेगिस्तान सफारी के लिए आई थी। पांच दिन की उस यात्रा में मैंने उसे ऊंट की सवारी सिखाई थी। तभी हम एक-दूजे को दिल दे बैठे।
विज्ञापन
चौकीदार के मुताबिक, लौटने से पहले मरीना ने मुझे वह तीन जादुई शब्द-आई लव यू कहे। यह सुनकर मैं शरमा गया, पर अपनी भावनाओं का इजहार नहीं कर सका लेकिन मरीना शायद सब समझ गई थी। मरीना से मिलने 30 हजार रुपये उधार लेकर वह मेलबर्न भी गए। लेकिन वह चाहती थी कि शादी के बाद चौकीदार वहीं बस जाए, जो उन्हें मंजूर नहीं था। रिश्ता इसी मोड़ पर खत्म हाे गया था। वह भारत लौटे और अपना घर बसा लिया।
चौकीदार को एक माह पहले मरीना का खत मिला, तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने बताया, खत पढ़ा तो रोमांचित हो गया। रामजी की कसम, लगा कि मैं फिर 21 साल का हो गया हूं। उनके दो शादीशुदा बेटे हैं। वहीं, पत्नी का देहांत हो चुका है।