फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   8 years old servant stole gold of rupees 1 crore in andhra pradesh

Robbery: आंध्र प्रदेश में 8 साल पुराने कर्मचारी ने चुराया 1 करोड़ का सोना, एसपी बोले- जांच कर रहे हैं

Mon, 03 Apr 2023 04:48 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 03 Apr 2023 04:48 PM IST
सार

कोनासीमा एसपी सुधीर कुमार रेड्डी ने सोमवार को बताया कि पूर्वी गोदावरी जिले के कोव्वरू शहर में संथीलाल जैन सोने के आभूषणों का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने रामू नाम के युवक को काम पर रखा था, जो पिछले 8 सालों से उनके यहां काम करता था।

विज्ञापन
8 years old servant stole gold of rupees 1 crore in andhra pradesh
Gold - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आंध्र प्रदेश के एक साहूकार के पास 8 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने 4.5 किलो ने सोने की चोरी कर ली। पुलिस कर्मचारी की तलाश कर रही है। साहूकार का कहना है कि कर्मचारी पर भरोसा था। इसलिए उसे लॉकर की चाबियां भी दे रखी थी। चोरी सोने की कीमत 1 करोड़ से अधिक है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

कोनासीमा एसपी सुधीर कुमार रेड्डी ने सोमवार को बताया कि पूर्वी गोदावरी जिले के कोव्वरू शहर में संथीलाल जैन सोने के आभूषणों का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने रामू नाम के युवक को काम पर रखा था, जो पिछले 8 सालों से उनके यहां काम करता था। जैन का कहना है कि रामू ही पिछले 8 सालों से लेन-देन के साथ लॉकर की चाबियां भी देखता था। रविवार को एक ग्राहक ने फोन करके बताया कि कि आपकी आज दुकान नहीं खुली है। जैन ने जब रामू को फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा था।

विज्ञापन

धारा 381 के तहत मामला दर्ज

रामू को फोन करते-करते थकने के बाद जैन ने रामू की पत्नी से संपर्क किया। इसके बाद रामू के आरोपी दोस्त पवन ने दुकान की चाबियां दीं। दुकान खोलकर देखा तो अंदर से 4.5 किलो सोना गायब था। बस 1 किलो सोना ही दुकान में पड़ा था। एसपी रेड्डी ने बताया कि कोवुरु की अन्य ज्वेलरी दुकानों को कुछ संपार्श्विक सोना बेचा गया था। दुकान से कुल 4.5 किलो सोना चोरी हुआ है, जिसकी कीमत 1.1 करोड़ रुपए है। पुलिस ने धारा 381 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रामू की लगातार तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed