फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   8 persons killed in storm and lightning in Assam

असम: मौसम में आया बदलाव, बारिश और बिजली गिरने से दो नाबालिग सहित आठ लोगों की मौत

Sat, 16 Apr 2022 05:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 16 Apr 2022 05:56 PM IST
सार

प्राकृतिक आपदा से दो नाबालिग सहित आठ लोगों की मौत हो गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी दी गई।

विज्ञापन
8 persons killed in storm and lightning in Assam
बिजली गिरने से कई की मौत (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस समय जहां देश में ज्यादातर राज्यों में लोग भीषण गर्मी और उसम का सामना कर रहे हैं। वहीं,असम में अचानक मौसम में बदलाव आया है। यहां बीती रात अलग-अलग इलाकों में हुई भारी बारिश और तूफान के साथ बिजली गिरने से काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान यहां प्राकृतिक आपदा से दो नाबालिग सहित आठ लोगों की मौत हो गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 अप्रैल से 15 अप्रैल की रात को आठ बजे तक राज्य के गोलपारा, बारपेटा, डिब्रूगढ़, कामरूप (मेट्रो), नलबाड़ी जिलों में तेज तूफान और भारी बारिश ने कोहराम मचा दिया। इसके कारण इन जिलो में बहुत नुकसान हुआ। 
विज्ञापन


असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि 'बोर्डोइसिला', जिसे गर्मी का तूफान कहा जाता है, गुरुवार से असम के कई हिस्सों में घिर गया था। इस तूफान से न केवल लोगों की मौत हुई है, बल्कि इससे घरों को नुकसान पहुंचा, पेड़ उखाड़ कर सड़कों पर गिरे पड़े हैं और बिजली की लाइनें टूट गई हैं। एएसडीएमए के मुताबिक, इससे व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसडीएमए ने बताया कि शुक्रवार को डिब्रूगढ़ में भीषण तूफान के कारण चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कर ली गई है और इनमें एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है। एएसडीएमए ने कहा कि गुरुवार को बारपेटा जिले में तूफान से तीन और लोगों की मौत हो गई और गोलपारा जिले में बिजली गिरने से एक 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई।


असम पुलिस ने की गिरफ्तारी
असम पुलिस ने बांग्लादेश स्थित कट्टरपंथी इस्लामी समूह अंसार अल-इस्लाम के साथ कथित संलिप्तता के आरोप में छह और लोगों को गिरफ्तार किया है। ये मामला बारपेटा जिले के विभिन्न हिस्सों में भारतीय उपमहाद्वीप में अल कायदा के एक मॉड्यूल से जुड़े एक मामले से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed