फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   8 migrant workers missing, one body recovered after a boat capsized in Sileru river in Chitrakonda Police Station limits in Odisha

ओडिशा: सिलेरू नदी में नाव पलटने से 8 प्रवासी श्रमिक लापता, एक शव बरामद

Tue, 25 May 2021 09:11 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 25 May 2021 09:11 AM IST
सार

ओडिशा के सिलेरू नदी में नाव पलटने से 8 प्रवासी श्रमिक लापता हो गए जबकि पुलिस को एक श्रमिक का शव बरामद हुआ है।

विज्ञापन
8 migrant workers missing, one body recovered after a boat capsized in Sileru river in Chitrakonda Police Station limits in Odisha
ओडिशा के सिलेरू नदी में नाव पलटने से 8 प्रवासी श्रमिक लापता हो गए जबकि एक श्रमिक का शव बरामद हुआ है - फोटो : ANI

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव के बाद सोमवार को चक्रवात बने ‘यास’ के अगले 24 घंटे में बेहद गंभीर  चक्रवाती तूफान बनने की घोषण मौसम विभाग ने कर दी है। इस बीच ओडिशा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर के पास से खबर आई है कि ओडिशा में चित्रकोंडा पुलिस स्टेशन की सीमा में सिलेरू नदी में नाव पलटने से 8 प्रवासी मजदूर लापता हो गए।  वहीं, पुलिस को एक मजदूर का शव भी बरामद हुआ है। फिलहाल, खोज और बचाव अभियान जारी है।

विज्ञापन


चित्रकोंडा तहसीलदार टी पद्मनाभ डोरा ने बताया कि यह घटना तब हुई जब दो नावों में 30 प्रवासी मजदूर रात में ओडिशा के मलकानगिरी जिले के कंधागुडा और गुंथगुडा गांवों में अपने घरों को लौट रहे थे। वे सभी रैपिड एंटीजन टेस्ट से बचना चाह रहे हैं। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए राज्य में घुसने से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


पानी के नीचे एक पोल से टकराकर पलटी नाव
तहसीलदार ने बताया कि 19 लोग तेलंगाना में अपना काम खत्म करने के बाद एक नाव में सुरक्षित वापस लौट आए, जबकि 11 लोग दो अन्य नावों से वापस लौट रहे थे जब यह दुर्घटना हुई। अचानक एक नाव पानी के नीचे एक पोल से टकराकर पलट गई। इसके बाद घबराए हुए मजदूर आनन-फानन में अपनी जान बचाने के लिए दूसरी नाव पर कूद गए, लेकिन वह नाव भी झुक गई और नदी में डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed