फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   8 killed as autorickshaw rams into bus in Bengal Birbhum district

बंगाल: बस-ऑटो में आमने-सामने टक्कर, घटनास्थल पर ही नौ की मौत, पीएम और ममता ने किया मुआवजे का एलान

Wed, 10 Aug 2022 12:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 10 Aug 2022 12:17 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुए दर्दनाक हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपए देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
8 killed as autorickshaw rams into bus in Bengal Birbhum district
Accident - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत की हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब ऑटो और बस आमने-सामने आ गए। हादसा इतना भयंकर था कि घटनास्थल पर ही ऑटो सवार सभी नौ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ऑटो सवार सभी यात्री खेत में काम करके वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा दर्दनाक हादसा हुआ। अभी तक मृतकों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि टक्कर के कारण ऑटो के परखच्चे उड़ गए। किसी तरह से ऑटो को बस के अंदर से निकाला गया। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीएम ने किया मुआवजे का एलान
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुए दर्दनाक हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपए देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएम ममता ने की दो लाख रुपये मुआवजे का एलान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बीरभूम में हुई घातक दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है जिसमें 9 लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि हम मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये प्रदान करेंगे। सोम्याबोथी योजना के तहत, प्रत्येक मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 2000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। मृतक के परिवारों को विशेष जीआर प्रदान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed