राजस्थान में 8 मृत पेंशनधारकों को जीवित पाया गया
अपना नाम मृत लोगों की सूची से हटवाने और अपनी पेंशन को बहाल कराने के लिए राजस्थान से आए लोगों के एक समूह ने कल दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, राजस्थान के 8 जिंदा पेंशनधारकों को मृत लोगों की सूची में शामिल पाया गया। वर्तमान समय में पूरे राजस्थान में 10 लाख पेंशनधारक हैं।
जिनमे से तीन लाख पेंशनधारकों को मृत लोगों की सूची में पाया गया। यह सभी तीन लाख लोग जीवित हैं। राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी गलती को स्वीकार किया और सभी मृत लोगों की पेंशन को बहाल करने का आश्वासन दिया है।
अधिकारीयों ने पेंशनधारकों को आश्वासन दिया
अधिकारियों ने बताया की वह जल्द ही सभी पेंशनधारकों का व्यक्तिगत रूप से रि-वेरीफिकेंशन करेंगे और जल्द ही सभी पेंशनधारकों की पेंशन बहाल करेंगं।
अधिकारीयों के आश्वासन पर विश्वास न करते हुए पेंशनधारकों ने कहा है कि उनकी पेंशन रद्द करने के लिए सरकार ही जिम्मेदार है। हम इस मामले में आश्वासन नहीं जवाबदेही चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि आय के स्रोत के बिना हमें कई महीनों तक आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा है जिसकी जिम्मेदार राजस्थान सरकार है। इन पेंशनधारकों ने सरकार से मुआवजे के साथ पेंशन बहाल करने की मांग की है।