फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में तेजी से फैल रहा 'मी टू' कैंपेन, अबतक इन बड़ी हस्तियों के नाम आए सामने

Tue, 09 Oct 2018 12:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Oct 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
8 cases of hashtag metoo campaign in India

#'मी टू' कैंपेन, जिसकी शुरुआत हुई थी हॉलिवुड से। भारत में इसके आते ही पहले तो बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों का नाम सामने आया था। लेकिन अब ये कैंपन राजनीति तक भी पहुंच चुका है। महज कुछ ही दिनों में ऐसे आठ मामले सामने आए हैं। इसकी शुरुआत हुई थी तनुश्रा दत्ता के नाना पाटेकर पर लगाए गए आरोपों के साथ। अब इस कैंपन का असर बढ़ता जा रहा है। चलिए हाल ही में आए इन मामलों के बारे में आपको बताते हैं-

loader

पहला मामला- विकास बहल

8 cases of hashtag metoo campaign in India
क्वीन फिल्म के डायरेक्टर रह चुके विकास बहल पर फैंटम फिल्म की एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने पीड़िता का पक्ष रखते हुए अपने साथ हुई घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने विकास पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विकास उन्हें अश्लील मैसेज करते थे और उन्हें जबरन गले लगाते थे।

फिलहाल विकास सुपर 30 फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। जिसमें अभिनेता रितिक रौशन अभिन्य कर रहे हैं। रितिक रौशन ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, 'मैं इस सब से दूर हूं और चाहता हूं कि दोषियों को कड़ी सजा मिले। मेरे लिए ऐसे किसी भी व्यक्ति चाहे पुरुष हो या महिला, उसके साथ काम करना असंभव है जो इतने घृणित काम में लिप्त हों।'
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला- नाना पाटेकर

8 cases of hashtag metoo campaign in India
बॉलिवुड अभिनेता नाना पाटेकर पर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। तनुश्री का कहना है कि 2008 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नाना ने बाकी कोरियोग्राफर को साइड करते हुए खुद उन्हें डांस सिखाना शुरू कर दिया था। उनके साथ इंटीमेट सीन देने के लिए जबरदस्ती भी की थी।

तनुश्री के आरोपों पर सोमवार को नाना पाटेकर ने प्रेस कांफ्रेंस की। लेकिन मीडिया के सवालों का जवाब दिए बिना ही वह वहां से चले गए थे। उन्होंने बस यही कहा कि जो उन्होंने 10 साल पहले कहा था वही बात वह आज भी कहेंगे और उनके वकील ने उन्हें न्यूज वालों से बात न करने की सलाह दी है।

तीसरा मामला- तन्मय भट्ट

8 cases of hashtag metoo campaign in India
अब एआईबी के सीईओ तन्मय भट्ट का भी नाम सामने आया है। उनपर महिला कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार और यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले पर अब इस वेब चैनल ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। चैनल ने तन्मय भट्ट और गुरसिमरन खंभा को हटा दिया है। रविवार को भी सिंगर सोना मोहपात्रा ने तन्मय भट्ट और रोहन जोशी के कुछ विवादित ट्वीट्स को अपने फोसबुक पर पोस्ट किया था। इसी के बाद ये मामला सामने आया।
विज्ञापन

चौथा मामला- रजत कपूर

8 cases of hashtag metoo campaign in India
इस कैंपेन में अभिनेता रजत कपूर का भी नाम सामने आया है। उनपर एक महिला पत्रकार ने गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था। पत्रकार ने रजत कपूर पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने उससे कहा कि उनकी आवाज इतनी सेक्सी है तो क्या दिखने में भी वो ऐसी ही हैं। इस आरोप के बाद रजत कपूर ने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखते हुए माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि पूरे जीवन उन्होंने एक सभ्य पुरुष बनने और सही करने की कोशिश की है। उन्होंने लिखा कि 'अगर मेरे शब्दों से किसी को भी तकलीफ हुई है तो इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।'
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed