{"_id":"58692dbc4f1c1b7b25eebe89","slug":"8-3-kg-gold-biscuits-seized-by-dri-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में 2.30 करोड़ के सोने के बिस्कुट जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु में 2.30 करोड़ के सोने के बिस्कुट जब्त
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sun, 01 Jan 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
सोने के बिस्कुट
- फोटो : demo
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने रविवार को 2.30 करोड़ रुपये की कीमत के 8.3 किलोग्राम के सोने के बिस्कुट जब्त किए और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। यह सोना श्रीलंका से तस्करी कर लाया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार डीआरआई के वरिष्ठ अधिकारियों के तीन सदस्यीय दल ने पहले से मिली सूचना के आधार पर मदुरै - रामेश्वरम राजमार्ग पर कार को रोका और उसकी तलाशी की जिसके बाद सोने की बरामदगी की गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने 31 साल के मुजिबुर रहमान को हिरासत में लिया। वह उचिपुली के निकट एनमानमकोंडन गांव का निवासी है। पुलिस का कहना है कि सोने के बिस्कुट श्रीलंका से तस्करी करके लाए गए थे।
विज्ञापन