फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   786 Pakistanis exit India; 1,465 Indians return home from Pak after visa cancellation

पहलगाम हमला: वीजा रद्द होने के बाद 786 पाकिस्तानियों ने छोड़ा भारत, 1465 भारतीय भी लौटे स्वदेश

Wed, 30 Apr 2025 06:53 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 30 Apr 2025 06:53 PM IST
सार

सरकार ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के बाद, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी (ज्यादातर पर्यटक थे), कई पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
786 Pakistanis exit India; 1,465 Indians return home from Pak after visa cancellation
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव - फोटो : एएनआई

विस्तार

पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर जारी सरकारी आदेश के बाद पिछले छह दिनों में 55 राजनयिकों, उनके आश्रितों और सहायक कर्मचारियों सहित 786 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा के जरिए भारत छोड़ चुके हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन

सरकारी सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के वीजा पर भारत में रह रहे आठ भारतीय नागरिक हाल ही में पाकिस्तान लौट गए हैं। इसके साथ ही, 24 अप्रैल से अब तक पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा से होते हुए कुल 1,465 भारतीय नागरिक भारत लौटे हैं, जिनमें 25 लोग राजनयिक या सरकारी अधिकारी हैं। वहीं, 151 पाकिस्तानी नागरिक जो लंबे समय तक भारत में रहने का वीजा रखते हैं, वे भी भारत आए हैं।

विज्ञापन

सरकार ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के बाद, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी (ज्यादातर पर्यटक थे), कई पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) वीजा रखने वालों के लिए भारत छोड़ने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल थी, जबकि मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक देश छोड़ना था। अन्य 12 श्रेणियों के वीजा जैसे बिजनेस, पत्रकारिता, छात्र, पर्यटन, तीर्थ यात्रा आदि के लिए अंतिम तिथि 27 अप्रैल तय की गई थी।

दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के तीन सैन्य सलाहकारों (थल, जल और वायु सेना) को 23 अप्रैल को 'अवांछित व्यक्ति' घोषित कर भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया Le। उनके साथ काम कर रहे पांच सहायक कर्मचारियों को भी देश छोड़ने का आदेश मिला। जवाब में, भारत ने भी इस्लामाबाद में तैनात अपने रक्षा प्रतिनिधि को वापस बुला लिया है।

हालांकि, लंबे समय तक रहने वाले, राजनयिक और सरकारी वीजा धारकों को भारत छोड़ने के आदेश से छूट दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि 29 अप्रैल को 10 राजनयिकों सहित 94 पाकिस्तानी नागरिक वाघा सीमा से होकर पाकिस्तान लौटे। इससे एक दिन पहले, 28 अप्रैल को 36 राजनयिकों व उनके परिवारों समेत कुल 145 लोग गए। 27 अप्रैल को नौ अधिकारियों समेत 237, 26 अप्रैल को 81, 25 अप्रैल को 191 और 24 अप्रैल को 28 पाकिस्तानी नागरिक भारत से वापस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed