फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   774 dead in seven states due to monsoon rainfall - Home Ministry

मानसूनी बारिश से सात राज्यों में अब तक 774 लोगों की हुई मौत- गृह मंत्रालय

Mon, 13 Aug 2018 02:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Aug 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
774 dead in seven states due to monsoon rainfall - Home Ministry
गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने रविवार को बताया कि मानसून के इस मौसम में सात राज्यों में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में अभी तक 774 लोगों की मौत हुई है। गृह मंत्रालय के नेशनल इमर्जेंसी रिस्पांस सेंटर (एनईआरसी) के मुताबिक बाढ़ और बारिश के कारण केरल में 187, उत्तर प्रदेश में 171, पश्चिम बंगाल में 170 और महाराष्ट्र में 139 लोगों की जान गयी है।

विज्ञापन


आंकड़ों में कहा गया है कि गुजरात में 52, असम में 45 और नगालैंड में आठ लोगों की मौत हुई है। केरल में 22 और पश्चिम बंगाल में पांच लोग लापता भी हैं। राज्यों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 245 लोग जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन


बारिश और बाढ़ की विभीषिका से महाराष्ट्र के 26, असम के 23, पश्चिम बंगाल के 22, केरल के 14, उत्तर प्रदेश के 12, नगालैंड के 11 और गुजरात के 10 जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम में एनडीआरएफ की 15, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ-आठ, गुजरात में सात, केरल में 4, महाराष्ट्र में चार और नगालैंड में एक टीम को तैनात किया गया है। इसी बीच राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को मौसम काफी सुहाना रहा। शहर में दिन का तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

शहर में रविवार को दिन भर बादल छाये रहे लेकिन सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को बारिश नहीं हुई। सफदरजंग वेधशाला के आंकड़ों को शहर के लिहाज से आधिकारिक माना जाता है। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 


मौसम विभाग ने आज (सोमवार) दिल्ली में आकाश में बादल छाये रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना प्रकट की है। शहर में आज अधिकतम तापमान के 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed