{"_id":"58d19b364f1c1ba06e1a14d8","slug":"77-attendance-of-adityanath-in-lok-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए यूपी सीएम आदित्यनाथ का संसद में कैसा रहा रिकॉर्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जानिए यूपी सीएम आदित्यनाथ का संसद में कैसा रहा रिकॉर्ड
amamrujala.com-Presented by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 22 Mar 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालने वाले योगी आदित्यनाथ का लोकसभा में हाजिरी का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने बतौर सांसद 77 फीसदी हाजिरी दर्ज कराई। इसके उलट पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का रिकॉर्ड काफी खराब रहा। उन्होंने लोकसभा में महज छह फीसदी हाजिरी दी।
हालांकि अमरिंदर ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ही लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद संसद के दो वर्तमान सदस्यों योगी आदित्यनाथ व मनोहर परिकर ने क्रमश: यूपी और गोवा के मुख्यमंत्री पद्भार ग्रहण किया है।
पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के मुताबिक, गोरखपुर के 44 साल के सांसद योगी आदित्यनाथ ने मौजूदा लोकसभा की कार्यवाही के दौरान 284 सवाल पूछे। उन्होंने 56 बहस में हिस्सा लिया और तीन प्राइवेट मेंबर बिल पेश किए। इसमें से एक बिल गोरखपुर में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने के लिए था। आदित्यनाथ 1998 में पहली बार 26 साल की आयु में गोरखपुर से सांसद चुने गए थे।
विज्ञापन
वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता भी थे। लेकिन उन्होंने कोई प्राइवेट मेंबर बिल पेश नहीं किया। 75 वर्षीय सांसद ने सिर्फ 18 सवाल पूछे और चार बहस में हिस्सा लिया। वहीं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी फूलपुर से सांसद रहे। उनकी सदन में उपस्थिति रिकॉर्ड 82 प्रतिशत है।
हालांकि उन्होंने कोई प्राइवेट मेंबर बिल पेश नहीं किया लेकिन उन्होंने लोकसभा में 158 सवाल पूछे और 122 बहस में हिस्सा लिया। मनोहर परिकर राज्यसभा के सदस्य और देश के रक्षा मंत्री थे। उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री का पद्भार संभाला है।