फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   75 years of Amar Ujala special our readers is real hero who chose their heroes Latest News In Hindi

Gaurav Diwas: अमर उजाला के 75 साल, आपका अखबार, आपकी तस्वीर और आपके चुने गए नायक आप ही की साइट पर

Tue, 18 Apr 2023 06:19 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 18 Apr 2023 06:19 AM IST
सार

#AmarUjala75 : आज का आवरण हमारे नायकों के नाम...इसे आप पाठकों की तस्वीरों से ही बनाया गया है। अमर उजाला परिवार आपका हृदय से अभिनंदन करता है।

विज्ञापन
75 years of Amar Ujala special our readers is real hero who chose their heroes Latest News In Hindi
आज के नायक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमर उजाला अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे कर चुका है। आगरा से आज ही के दिन 1948 में शुरू हुई यह यात्रा अनवरत जारी है। इस मौके पर अमर उजाला ने एक विशेष प्रयोग किया। आइए जानते हैं...

विज्ञापन


आज के नायक आप हैं...
अमर उजाला की 18 अप्रैल, 1948 को आगरा से शुरू हुई यात्रा यदि 75 सालों से अनवरत चलती रही, तो इसके पीछे हमारे सुधी पाठकों का भरोसा मुख्य शक्ति रहा है। सही मायने में पाठक ही हमारे नायक हैं। आज का आवरण हमारे इन्हीं नायकों के नाम...इसे आप पाठकों की तस्वीरों से ही बनाया गया है। अमर उजाला परिवार आपका हृदय से अभिनंदन करता है।
विज्ञापन


इस आवरण में आपके शहर से चुने गए पाठकों की तस्वीरों को जगह दी गई है। इस आवरण को अमर उजाला के ईपेपर पर आप देख सकते हैं। 

...और ये हैं आपके नायक
कोई भी जीवंत समाज अपने नायकों से ही प्रेरणा पाता है। ये नायक कई बार अतीत तो कई बार वर्तमान से होते हैं। हालांकि इनका समाज के बीच से होना निर्विवाद होता है। हमारे सुधी पाठकों ने अपने-अपने क्षेत्र की ऐसी ही कुछ शख्सियतों से हमें परिचित कराया, जिन्होंने अपने कार्यों से स्वयं को नायक कहलाने का हक पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने कार्यों से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले ही समाज के असली नायक होते हैं। पाठकों की ओर से चुने गए हमारे असली नायक सिर्फ अपने क्षेत्र तक सीमित न रहें, इसलिए अमर उजाला इन्हें अपने विशाल पाठक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। पाठकों के सुझावों और सर्वाधिक मतों के आधार पर आपके क्षेत्र के नायक की सूची तैयार की गई है। आपके आसपास से निकले ये 75 चेहरे अपने कार्यक्षेत्र में अग्रणी हैं, नवोन्मेषक और पथप्रदर्शक हैं। अपने काम में विशिष्ट पहचान बनाई है। इनमें से कई आम चेहरे हो सकते हैं, लेकिन इन्होंने अपने अनुपम काम से विशिष्ट पहचान बनाई। अमर उजाला के हर संस्करण में ऐसे 75 नायकों की सूची आज प्रकाशित की गई है। इसे आप अमर उजाला डॉट कॉम और अमर उजाला के ईपेपर पर पढ़ सकते हैं।





दिल्ली के पाठकों के सर्वाधिक मतों के आधार पर बनी नायकों की सूची यहां पढ़ें...
1. कैलाश सत्यार्थी, नोबल पुरस्कार विजेता  
2. डॉ. अनिल कोहली, पद्मश्री  
3. डॉ. महेश वर्मा, पद्मश्री 
4. डॉ. पीके दवे, पूर्व निदेशक (एम्स) 
5. वीरेंद्र सहवाग, क्रिकेटर 
6. डॉ. एके ग्रोवर, नेत्र विशेषज्ञ (पद्मश्री)  
7. गीता चंद्रन, नृत्यांगना  
8. अंशु गुप्ता, मैगसेसे पुरस्कार विजेता  
9. डॉ. राम दरस मिश्र, कवि 
10. मंगू सिंह, पूर्व प्रबंध निदेशक दिल्ली मेट्रो  
11. रवि शर्मा, शिक्षाविद 
12. रघु राय, फोटोग्राफर  
13. एस के शर्मा, संविधानविद 
14. जनक भाई दवे, शिक्षाविद 
15. सोहेल हाशमी, इतिहासकार 
16. मनोज मिश्र, पर्यावरणविद 
17. प्रो. प्रत्यूष वत्सला, शिक्षाविद 
18. जी एल शर्मा, वैज्ञानिक  
19. डॉ. फैयाज खुदसर, वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ 
20. हुमा कुरैशी, अभिनेत्री  
21. डॉ. गुरप्रीत टुटेजा, शिक्षाविद  
22. रानी खानम, कथक नृत्यांगना  
23. राकेश निखज, मोटिवेशनल स्पीकर 
24. रोहित मीना, पुलिस अधिकारी 
25. आलोक कुमार, पूर्व पुलिस अधिकारी 
26. प्रो. प्रदीप सरकार, शिक्षाविद 
27. सुरेन्द्र सोलंकी, समाजसेवी 
28. प्रो. रजनीश राज, इतिहासकार 
29. प्रो. हेना सिंह, राजनीति  शास्त्री  
30. भगवानी देवी, एथलीट 
31. अभय रुस्तम सोपोरी, संतूरवादक 
32. रेखा मेहरा, कथक नृत्यांगना 
33. प्रो. शुभ्रा रंजन, राजनीतिक विश्लेषक 
34. एनके सेठ्ठी, समाजसेवी 
35. अशोक चक्रधर, कवि  
36. महंत श्रीराम कृष्ण महात्यागी, धर्मशास्त्री  
37. दीपक मिश्रा, पूर्व पुलिस अधिकारी  
38. एसएस यादव, आईपीएस अधिकारी  
39. हरपाल राणा, समाजसेवी 
40. तापसी पन्नू, अभिनेत्री 
41. डॉ. राजेश गिरी, शिक्षाविद 
42. देव राज बवेजा, उद्योगपति 
43. डॉ. हंसराज सुमन, चिकित्सा विशेषज्ञ   
44. मेघा नायर, नृत्यांगना 
45. इशांत शर्मा, क्रिकेटर 
46. इंद्रनाथ चौधरी, साहित्यकार  
47. असगर वजाहत, साहित्यकार   
48. डॉ. चंदना राउल, नृत्यांगना 
49. आशीष नेहरा, क्रिकेटर 
50. अर्जुन कुमार, समाजसेवी 
51. मनोज नागर, समाजसेवी 
52. विजेन्द्र सिंह डबास, समाजसेवी 
53. निरुपमा गुप्ता, शिक्षाविद 
54. अनुज दयाल, दिल्ली मेट्रो के कार्यकारी निदेशक 
55. सुनील शर्मा, समाजसेवी 
56. पुष्पेश पंत, खान-पान के अध्येता 
57. पुरुषोत्तम अग्रवाल, साहित्यकार 
58. प्रो. विनय एसपी सिन्हा, पर्यावरणविद 
59. नंदिता दास, अभिनेत्री 
60. रजत कपूर, अभिनेता  
61. अजय टंडन, तकनीकी विशेषज्ञ 
62.  विराट कोहली, क्रिकेटर 
63. एके जैन, वास्तुकार  
64. विनोद कुमार यादव, पूर्व रेलवे बोर्ड चेयरमैन 
65. अमजद अली खान, सरोद वादक  
66. डॉ. अजय, तकनीकी विशेषज्ञ  
67. सुबीर, चित्रकार 
68. रमेश सिंह, अर्थशास्त्री  
69. जसविंदर कौर, समाजसेवी  
70. शिखर धवन, क्रिकेटर  
71. डॉ. रवि शर्मा, तकनीकी विशेषज्ञ 
72. विश्वनाथ त्रिपाठी, साहित्यकार 
73. शोभना नारायण, कथक नृत्यांगना 
74. सुनीता, पुलिस अधिकारी 
75. मनीष पॉल, अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed