{"_id":"5c9dc3a7bdec223c992759a3","slug":"75-year-old-sexually-assaulted-six-yera-old-girl-got-10-years-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 साल के वृद्ध ने छह साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
75 साल के वृद्ध ने छह साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म
Fri, 29 Mar 2019 12:39 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण कानून (पॉक्सो) अदालत ने अब 75 साल के हो चुके आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई है। उसपर आरोप है कि उसने 2016 मे अपने पड़ोस में रहने वाली छह साल की बच्ची का दुष्कर्म किया था। यह मामला मुंबई का है।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के अनुसार 12 अप्रैल, 2016 को आरोपी बच्ची को अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां ने उसकी आरोपी के घर से रोने की आवाज सुनी थी। जब वह वहां पहुंची तो बच्ची को दर्द से कराहते हुए देखा। पूछने पर बच्ची ने माता-पिता को अपने साथ हुई पूरी आपबीती बताई।
विज्ञापन
साल 2016 में ही आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। जिसके बाद मैजिस्ट्रेट ने बच्ची के बयान दर्ज किए थे। चिकित्सीय प्रमाण ने बच्ची के साथ हुई घटना को साबित किया। तब से आरोपी जेल में ही है। उसने कई बार जमानत याचिका दी जिसे अदालत ने हर बार खारिज कर दिया।
विज्ञापन