फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   73 percent of people have taken the first dose beyond the age of 45 in Kerala, yet corona cases are increasing

कोरोना संक्रमण: केरल में 45 वर्ष की आयु पार 73 प्रतिशत ले चुके हैं एक खुराक, फिर भी बढ़ रहे मामले

Tue, 20 Jul 2021 07:15 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 20 Jul 2021 07:15 AM IST
सार

  • केरल के नौ जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी अधिक
  • 45 वर्ष की आयु पार 73 फीसदी लोगों को लग चुकी है एक खुराक
  • 81 फीसदी स्वास्थ्य कर्मचारियों को दोनों खुराक दी गई

विज्ञापन
73 percent of people have taken the first dose beyond the age of 45 in Kerala, yet corona cases are increasing
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण अभी भी गंभीर बना हुआ है। केरल के नौ जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी अधिक है जिसके चलते पूरे देश में सबसे ज्यादा मामले भी यहीं रोजाना मिल रहे हैं। यह स्थिति तब है जब केरल में 45 वर्ष की आयु पार 73 फीसदी लोग कम से कम एक खुराक ले चुके हैं।

विज्ञापन


जबकि इसी आयुवर्ग की 30 फीसदी आबादी दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुकी है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्करों को लेकर स्थिति देखें तो केरल देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां इन दोनों वर्गों का पहली खुराक को लेकर शत फीसदी टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन


जबकि 81 फीसदी कर्मचारी दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं। राज्य सरकार के अनुसार, 45 फीसदी युवाओं का एकल और 17 फीसदी ने दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण के बाद भी कोरोना के मामले बढ़ने को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि केरल ने टीकाकरण को लेकर काफी अच्छा काम किया है लेकिन डेल्टा वैरिएंट की वजह से संक्रमण देखने को मिल रहा है।

हालांकि टीकाकरण अधिक होने का लाभ यह है कि मौत के आंकड़ों में कमी आ रही है और अस्पतालों में भर्ती होने की संख्या भी कम है। यहां स्थिति देख साफ पता चलता है कि टीकाकरण के बाद भी लोग संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए दोनों खुराक लेने के बाद भी लोगों को कोविड सतर्कता नियमों का पालन करना है।

बता दें कि केरल के त्रिशूर स्थित सरकारी मेडिकल अस्पताल के कम से कम 39 छात्र कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जिन्हें कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी थी। यह जानकारी अस्पताल के अधिकारियों ने सोमवार को दी।

कोविड-19 महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के कारण बंद मेडिकल कॉलेज को एक जून को फिर से खोल दिया गया था और छात्रों का पहला बैच पांच जून को परिसर में वापस आया था।


अधिकारियों ने कहा कि 175 छात्रों का दूसरा बैच छह जून को आया था, जिनमें से उसी दिन कोविड-19 के पहले मामले की पुष्टि हुई थी। जब मामले बढ़ने लगे, तो अधिकारियों ने 17 जुलाई को उस बैच के सभी छात्रों की कोविड-19 जांच कराई। उनमें से 20 के वायरस से संक्रमित पाए जाने पर उन्हें घर जाने की अनुमति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed