{"_id":"5b8e014442c79210b4511561","slug":"71-year-old-cancer-survivor-beggar-gives-5-thousand-rupees-for-kerala-flood-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से पीड़ित 71 साल के बुजुर्ग भिखारी ने केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिए 5 हजार रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कैंसर से पीड़ित 71 साल के बुजुर्ग भिखारी ने केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिए 5 हजार रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Tue, 04 Sep 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
गुजरात के महेसाणा में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति ने मानवता की नई मिसाल पेश की है। 71 साल के खिमजी प्रजापति ने भीख मांगकर केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 हजार रुपये की रकम दी है। वह कैंसर से पीड़ित हैं और भीख मांगकर ही जीवन यापन करते हैं। लेकिन उन्होंने इन तमाम मुश्किलों के होते हुए भी बाढ़ पीड़ितों की मदद की। भीख मांगकर जुटाई गई यह राशि उन्होंने शनिवार को केलक्टर को सौंपी। वह अपनी दवाई का खर्च भी मुश्किल से ही निकाल पाते हैं।
विज्ञापन
बीमारी का पता 3 महीने पहले चला
खिमजी का कहना है कि उन्हें अपनी बीमारी के बारे में तीन महीने पहले ही पता चला था। उन्होंने कहा कि जब उन्हें केरल के बाढ़ पीड़ितों की दुर्दशा के बारे में पता चला तो उन्हें बहुत दुख हुआ। उन्होंने कहा, 'जरूरतमंदों की मदद करने से ज्यादा खुशी मुझे किसी और चीज में नहीं मिलती और मुझे खुशी है कि मैं उन लोगों की मदद कर पाया। इन पैसों की जरूरत मुझसे ज्यादा बाढ़ पीड़ितों को है।'
विज्ञापन
अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं
दूसरों की मदद करने के मामले में खिमजी हमेशा आगे रहते हैं। लोगों की मदद करने के लिए प्रजापति के समर्पण को देखते हुए क्लब ऑफ इंडिया ने उन्हें बीते साल 'लिटरेसी हीरो अवॉर्ड' से सम्मानित किया था।
विज्ञापन