फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   71 people died due to lightning in many states of the country, heavy rain in Himachal and Jammu

मौसम का कहर: देश के कई राज्यों में बिजली गिरने से 71 लोगों की मौत, हिमाचल और जम्मू में भारी बारिश

Tue, 13 Jul 2021 12:08 AM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 13 Jul 2021 12:08 AM IST
सार

बिजली गिरने के कारण सबसे अधिक 14 मौतें इलाहाबाद में हुईं, इसके बाद कानपुर देहात और फतेहपुर में पांच-पांच लोगों की मौत हुई।

विज्ञापन
71 people died due to lightning in many states of the country, heavy rain in Himachal and Jammu
बिजली गिरने से 71 की मौत - फोटो : social media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश और जम्मू क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से सोमवार को सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया जबकि कई राज्यों में बिजली गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 71 हो गई। केवल उत्तर प्रदेश में ही बिजली गिरने से 42 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


हालांकि, उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंच चुके दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण सोमवार को बारिश हुई, लेकिन दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों को बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लिए मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी के साथ ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में, भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में कई कारें और दो इमारतें बह गईं। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। खराब मौसम के कारण गग्गल में कांगड़ा हवाई अड्डे को बंद करना पड़ा। इस इलाके में अचानक आई बाढ़ ने कई इमारतों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसमें एक सरकारी स्कूल भी शामिल है। जिला प्रशासन ने भारी बारिश के मद्देनजर पर्यटकों को अपनी यात्रा स्थगित करने का निर्देश दिया। बारिश के कारण मंडी-पठानकोट राजमार्ग पर यातायात भी बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अचानक आई बाढ़ में फंसे 11 लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक जिले में हुई भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित रहा और कई इलाके पानी में डूब गए। अधिकारियों के मुताबिक राजबाग क्षेत्र में उझ नदी में अचानक आई बाढ़ में एक खानाबदोश समुदाय के 11 लोग फंस गए, जिन्हें पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल के जवानों ने सुरक्षित बचा लिया। बाढ़ में कई जानवर भी बह गए। कठुआ और सांबा जिला प्रशासन ने बाढ़ को लेकर चेतावनी भी जारी की है।

उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बाद बाढ़ के कारण पठानकोट-जम्मू राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। भारी बारिश के कारण तवी सहित जम्मू की प्रमुख नदियों में जल स्तर बढ़ गया है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिगों सहित छह लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। वहीं उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने की घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 42 हो गयी।

बिजली गिरने के कारण सबसे अधिक 14 मौतें इलाहाबाद में हुईं, इसके बाद कानपुर देहात और फतेहपुर में पांच-पांच लोगों की मौत हुई। इन घटनाओं में 23 लोग घायल भी हो गए। राजस्थान में रविवार को बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई, जिसमें अकेले जयपुर में ही 12 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों को बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सुबह हवा में नमी रही और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा जबकि अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 55 प्रतिशत थी। आईएमडी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के बादल शनिवार से ही राष्ट्रीय राजधानी पर मंडरा रहे हैं, यहां तक कि हवा का रुख भी बदल गया है और पुरवाई हवाएं अपने साथ नमी लाईं हैं।

इस बीच, पंजाब और पड़ोसी हरियाणा के कई हिस्सों में सोमवार को भी बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और लंबे समय से चले आ रहे सूखे का दौर खत्म हो गया। इससे तापमान भी नीचे आ गया। दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ गया है और पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में इसका असर दिखाई दे रहा है। पंजाब के अमृतसर में भारी बारिश (56 मिमी) हुई। इसके अलावा हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, करनाल और यमुनानगर में भी बारिश हुई।


कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है, जबकि गुजरात, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और असम के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और केरल के लिए भी ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed