{"_id":"5ee21ab48ebc3e433b7354d7","slug":"70-year-old-gulf-returnee-succumbs-to-covid-19-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरलः खाड़ी देश से लौटे 70 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरलः खाड़ी देश से लौटे 70 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत
Thu, 11 Jun 2020 05:21 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 11 Jun 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
ओमान के मस्कट से राज्य में लौटे 70 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत कन्नूर जिले के एक अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 18 हो गई है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि कन्नूर जिले के व्यक्ति की मौत बुधवार रात में अस्पताल में भर्ती होने के कुछ देर बाद हो गई। उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह पहले हृदय संबंधी बीमारी से भी पीड़ित रहे थे।
विज्ञापन
वह 27 मई को मस्कट से राज्य पहुंचे थे। उनकी पत्नी और बेटा भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'स्वास्थ्य संबंधी सभी जरूरी प्रक्रियाओं के पालन के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।'
विज्ञापन
राज्य में बुधवार को संक्रमण के 65 मामले सामने आए और कुल संक्रमितों की संख्या 2,160 हो गई। वहीं 1,238 लोगों का उपचार चल रहा है और 905 स्वस्थ हो चुके हैं।