फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   '70 women are going missing everyday', opposition demands state government to emphasize on women's safety

Maharashtra: 'रोज 70 महिलाएं हो रही लापता...', विपक्ष ने राज्य सरकार से की महिला सुरक्षा पर जोर देने की मांग

Thu, 18 May 2023 01:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 18 May 2023 01:59 PM IST
सार

महाराष्ट्र को महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक अग्रणी राज्य के रूप में माना जाता है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार को अब अहम कदम उठाना होगा। 
 

विज्ञापन
'70 women are going missing everyday', opposition demands state government to emphasize on women's safety
Ambadas Danve - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र विधान परिषद के विपक्षी नेता अम्बादास दानवे ने राज्य सरकार को महिलाओं की सुरक्षा पर अहम कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने दावा किया है कि महाराष्ट्र से प्रतिदिन 70 महिलाएं और लड़कियां लापता हो रही है। 
विज्ञापन


शिवसेना के नेता दानवे ने बुधवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि इस साल जनवरी से मार्च के बीच राज्य से लगभग 5,510 महिलाएं और लड़कियां लापता हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले का ब्योरा देते हुए कहा कि जनवरी में 1,600 महिलाएं लापता हुई थी। वहीं फरवरी में 1,810 और मार्च में 2,200 महिलाओं के लापता हुई थी। फडणवीस उप मुख्यमंत्री होने के साथ राज्य गृहमंत्री का भी पद संभाल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दानवे ने दावा किया है कि राज्य में महिलाओं और लड़कियों के लापता होने का मामला तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र को महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक अग्रणी राज्य के रूप में माना जाता है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार को अब अहम कदम उठाना होगा। 


महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने कहा कि राज्य से महिलाओं और लड़कियों के गायब होने का मामला बेहद गंभीर है। इसके लिए हाल ही में उन्होंने राज्य के गृह विभाग को राज्य से लापता महिलाओं का पता लगाने के लिए एक पैनल गठित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed