फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   70 percent youth do not know about Prime Minister Skill Development Scheme : Survey

सर्वे में खुलासा, 70 फीसदी युवा नहीं जानते क्या है प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

Wed, 14 Nov 2018 11:38 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Nov 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
70 percent youth do not know about Prime Minister Skill Development Scheme : Survey

मोदी सरकार स्किल इंडिया कार्यक्रम को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर वह फेल होता नजर आ रहा है। इसकी प्रमुख वजह है कि अधिकांश युवाओं को सरकार के प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी ही नहीं है। वहीं सरकार स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत 2022 तक देश के 40 करोड़ लोगों को ट्रेनिंग देने की योजना बना रही है।

विज्ञापन


हाल ही में जारी विश्व आर्थिक मंच और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की ‘युवा भारत और रोजगार’ के नाम से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सरकार की योजनाओं और युवाओं की आकाक्षाओं में जमीन-आसमान का अंतर है। 
विज्ञापन


15 से 30 आयु वर्ग के 6 हजार युवाओं पर किए गए सर्वे के यह बात सामने निकल कर आई कि 70 फीसदी युवाओं को सरकार की कौशल विकास योजनाओं के बारे में जानकारी ही नहीं है। वहीं यह भी खुलासा हुआ कि उद्योगों की डिमांड और युवाओं की आकाक्षाओं में भारी अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर महीने कार्यक्षेत्र में शामिल हो रहे हैं 13 लाख युवा

सर्वे के मुताबिक नौकरियों की कमी के बावजूद हर महीने 13 लाख युवा कार्यक्षेत्र में शामिल हो रहे हैं। लेकिन केवल एक चौथाई युवाओं ने ही प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं 76 फीसदी युवाओं ने कौशल विकास ट्रेनिंग में अपनी रूचि दिखाई। 

स्टडी के मुताबिक 49 फीसदी युवाओं का कहना था कि वे सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी करना पसंद करेंगे। वहीं केवल 38 प्रतिशत युवाओं ने ही व्यवसाय को लेकर रूचि दिखाई। स्टडी के मुताबिक युवाओं का कहना था कि नौकरी करने से पहले वे अच्छी सेलरी, प्रमोशन और करियर में आगे बढ़ने की संभावनाएं जैसे फैक्टर्स को प्राथमिकता देते हैं।

स्टडी में यह बात सामने निकल कर आई कि 82 फीसदी युवातियों ने फुल-टाइम जॉब के प्रति अपनी रूचि दिखाई। वहीं सर्वे में शामिल 19 प्रतिशत महिलाओं ने कौशल विकास कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा जताई। जबकि तीन-चौथाई महिलाओं को सरकार की कौशल विकास कार्यक्रम के बारे में जानकारी ही नहीं है। वहीं आधी महिलाओं का कहना था कि उनके पास योजना में शामिल होने का वक्त ही नहीं है।

डिजिटाइजेशन होने के बावजूद एंप्लॉयर्स और रिक्रूटर्स ऑनलाइन नहीं

सर्वे के मुताबिक देश के 51 फीसदी युवाओं का कहना था कि मार्गदर्शन की कमी के चलते उन्हें अपने स्किल के मुताबिक नौकरियां नहीं मिल पा रही हैं। 49 फीसदी युवाओं का मानना है कि इंडस्ट्री के विशेषज्ञों के साथ बातचीत करने से उन्हें मार्गदर्शन में मदद मिलेगी। जबकि 41 फीसदी युवाओं का कहना था कि अनुभव की कमी नौकरी ढूंढने में सबसे बड़ा रोड़ा है।

सर्वे की खास बात यह रही कि डिजिटाइजेशन होने के बावजूद एंप्लॉयर्स और रिक्रूटर्स अभी भी ऑनलाइन नहीं हुए हैं। 81 फीसदी युवा अभी भी नौकरी से जुड़े मामलों पर मीडिया और इंटरनेट पर भरोसा करते हैं। वहीं केवल 14 फीसदी कंपनियां ही ऑनलाइन माध्यमों के जरिए रिक्रूटमेंट कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed