{"_id":"56e8f1c34f1c1b84518b45b3","slug":"7-pak-diplomats-denied-permit-to-visit-kolkata-for-world-t20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टी20 वर्ल्ड कप: वीजा देने से इनकार करने पर पाक में भारतीय उपायुक्त तलब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
टी20 वर्ल्ड कप: वीजा देने से इनकार करने पर पाक में भारतीय उपायुक्त तलब
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 Mar 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
मैच देखने आना चाहते थे पाकिस्तानी राजनयिक
- फोटो : Getty Images
राजनयिकों को वीजा नहीं देने के भारत के फैसले पर नाराजगी जताने के लिए पाकिस्तान ने भारतीय उपायुक्त को तलब किया है। पाकिस्तान में भारतीय उपायुक्त को तलब कर आधिकारिक तौर पर अपना विरोध दर्ज कराया।
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने दावा किया था कि भारत ने उनके 7 राजनयिकों को वीजा देने से इनकार कर दिया। ये राजनयिक कोलकाता के ईडन गार्डेन में आयोजित होने वाले भारत-पाक टी20 क्रिकेट विश्व कप मुकाबले में शिरकत होने आना चाहते थे।

वहीं भारतीय अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने केवल पांच राजनयिकों को वीजा देने से मना किया। दो अन्य राजनयिकों को कोलकाता आने के लिए वीजा दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक जिन राजनयिकों को वीजा देने से इनकार किया गया है उनके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से नजदीकी संबंध हैं।Pakistan summons Indian Envoy over its diplomats being denied permits to travel to Kolkata for #WT20
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) March 16, 2016
Trending Videos
कोलकाता में आयोजित होने वाला है भारत-पाक मैच
भारत बनाम पाकिस्तान का होने वाला है मुकाबला
- फोटो : Getty Images
उधर पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक उन्हें मंगलवार दोपहर तक किसी भी राजनयिक को वीजा देने की जानकारी नहीं मिली थी। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि उच्च राजनयिक अब्दूल बासित को भी अब तक विदेश मंत्रालय से कोई आधिकारिक न्यौता नहीं मिला है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक कुछ अधिकारियों ने बताया, 'पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हौसलाअफजाई करने के लिए ये राजनयिक कोलकाता जाना चाहते थे। भारत बिना वजह ही क्रिकेट को बड़ा मुद्दा बना रहा है।' पिछले महीने ही पाकिस्तान ने करीब 45 लोगों को मैच देखने के लिए वीजा मुहैया कराने के लिए भारत से अनुरोध किया था।
पाकिस्तान के इस अनुरोध के जवाब में भारत ने कहा था कि सभी 45 लोगों को वीजा मुहैया नहीं कराया जा सकता है। ऐसे किसी भी तरह के फैसले आपसी सहयोग से ही किए जाते हैं। गौरतलब है कि 19 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डेन मैदान में भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला होने वाला है।