{"_id":"5dc228608ebc3e5b550c6864","slug":"6th-november-big-and-important-news-stories-updates-on-amar-uajla","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Wed, 06 Nov 2019 07:26 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 06 Nov 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है, यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
महाराष्ट्र का दंगल : नई सरकार के गठन पर आज हो सकती है भाजपा-शिवसेना में बातचीत
महाराष्ट्र में भाजपा अपनी सहयोगी शिवसेना को किसी भी सूरत में मुख्यमंत्री का पद नहीं देगी। पार्टी शिवसेना को अधिक से अधिक डिप्टी सीएम और मंत्रिमंडल में 40 फीसदी हिस्सेदारी देने पर ही सहमत होगी। अगर शिवसेना सीएम बनाने की शर्त और 50-50 फार्मूले पर अड़ी रही तो राज्य में नई सरकार के गठन में देरी होना तय है। दोनों दलों के बीच आज नई सरकार के गठन पर बातचीत हो सकती है।
विज्ञापन
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
तीस हजारी बवाल: हिंसा करने वाले वकीलों पर हो सकती है कड़ी कार्रवाई, हाईकोर्ट में आज सुनवाई
तीस हजारी कोर्ट में बीते शनिवार को लेकर हुए बवाल के बाद हाईकोर्ट द्वारा वकीलों पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं करने के आदेश को लेकर केन्द्र ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केन्द्र की ओर से दाखिल अर्जी में मांग की गई कि 2 नवंबर के बाद की घटनाओं में शामिल वकीलों पर यह आदेश लागू नहीं होना चाहिए। इस अर्जी पर हाईकोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
ओडिशा: अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान आने की संभावना, दहशत में लोग
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र अब और शक्तिशाली हो गया है। इसके आज तक चक्रवाती तूफान में बदल जाने की आशंका है। मौसम विभाग की भुवनेश्वर इकाई के निदेशक एचआर विश्वास ने बताया कि फिलहाल इसका केन्द्र पारादीप से करीबन 950 किमी. दूरी पर है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की समीक्षा
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की बाधाओं को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (आज) एनएचएआई अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पांच महीने से डासना से मेरठ के बीच आ रही जमीन समस्या के कारण कार्य में तेजी नहीं आ रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल में आज से बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट
हिमाचल में बुधवार से बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। छह और सात नवंबर को प्रदेश के कई क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की गई है। आठ नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज इस शुभ मुहूर्त में शीतकाल के लिए बंद होंगे तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट
आज सुबह 8 बजे से मंदिर में विशेष पूजा शुरू हो जाएगी। भगवान तुंगनाथ का शृंगार कर उन्हें भोग लगाया जाएगा। साथ ही स्वयंभू लिंग को समाधि रूप देकर पूजा की जाएगी। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आराध्य की मूर्ति को धार्मिक अनुष्ठान और परंपराओं के निर्वहन के साथ चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान कर मंदिर परिसर मेें लाया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड पंचायत चुनाव: क्षेत्र प्रमुखों के 62 पदों के लिए 148 प्रत्याशियों के बीच महा मुकाबला आज
प्रदेश के 12 जिलों में क्षेत्र प्रमुखों के 62 पदों के लिए 148 प्रत्याशियों के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। आज सुबह मतदान होगा और मतदान के समाप्त होने के बाद ही मतगणना होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर