{"_id":"5dc1e8ca8ebc3e5b586e6cd3","slug":"chance-of-cyclonic-storm-intensifies-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान आने की आशंका, दहशत में लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान आने की आशंका, दहशत में लोग
Wed, 06 Nov 2019 02:59 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 06 Nov 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र अब और शक्तिशाली हो गया है। इसके बुधवार तक चक्रवाती तूफान में बदल जाने की आशंका है। मौसम विभाग की भुवनेश्वर इकाई के निदेशक एचआर विश्वास ने बताया कि फिलहाल इसका केन्द्र पारादीप से करीबन 950 किमी. दूरी पर है। बुधवार तक यह अधिक सक्रिय हो जाएगा और तूफान का रूप ले सकता है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की जानकारी मिलने के बाद से लोगों के मन में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है।
अगर यह चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ तो यह ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट की ओर आ सकता है। हालांकि तूफान किस जगह पर स्थल भाग से टकराएगा यह अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। पर इसके असर सेे आगामी आठ नवंबर से ओडिशा के तटीय जिलों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। हालांकि यह चक्रवाती तूफान हाल ही में आए फणि की तरह खतरनाक नहीं है। तीन मई को आए फणि की वजह से करीब 64 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन