{"_id":"582f84c94f1c1b59369016c3","slug":"686-petrol-pumps-in-the-country-started-distributing-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश के 686 पेट्रोल पंपों पर मिलने लगे पैसे, एटीएम मशीन स्वाइप कर दी जा रही है नकदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश के 686 पेट्रोल पंपों पर मिलने लगे पैसे, एटीएम मशीन स्वाइप कर दी जा रही है नकदी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2016 04:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बीच एटीएम कार्ड के जरिये पेट्रोल पंपों पर भी नकदी उपलब्ध कराने की सरकार की कोशिश रंग लाने लगी है। शुक्रवार की शाम चार बजे तक
देश भर में 686 पेट्रोल पंपों पर एटीएम कार्ड स्वाइप कर नकदी दी जाने लगी थी। पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि इंडियन ऑयल के 350, भारत पेट्रोलियम के 266 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 70 पेट्रोल पंपों पर लोगों को नकदी मिलना शुरू हो गया है।
बृहस्पतिवार को ही इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के मुखिया की स्टेट बैंक की अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य से
बात हुई थी। उसी दौरान तय हुआ था कि तीनों कंपनियों के पेट्रोल पंप से मिनी एटीएम के जरिये नकदी उपलब्ध कराई जाएगी। इस कार्य के लिए पंपों पर स्टेट बैंक
की तरफ से नकदी उपलब्ध करवाई जा रही है।
शुरुआत में देश भर के करीब 2500 पेट्रोल पंपों पर यह सुविधा उपलब्ध कराने पर सहमति बनी है। बाद में इसका विस्तार 20 हजार पंपों तक किया जाएगा। अच्छी बात यह है कि पंप के जरिये पैसे निकालने की सुविधा 24 नवंबर 2016 के बाद भी मिलती रहेगी। 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद किए जाने के बाद देश भर में एटीएम और बैंकों पर नकद निकासी को लेकर भीड़ लगी हुई है।

अगले तीन दिनों में 20,000 पेट्रोल पंपों पर यह सुविधा
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसी वजह से ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने सरकार को इस तरह का सुझाव दिया था। सरकार का मानना है कि पेट्रोल पंप की व्यवस्था से बैंकों में भीड़ कुछ हद तक कम हो सकेगी।
कैसे दी जा रही है नकदी
इस सुविधा के लिए चयनित पेट्रोल पंप पर एटीएम धारकों को जाकर अपना डेबिट कार्ड स्वाइप करना होगा और 2000 रुपये आपको मिल जाएंगे। अधिकारी के
मुताबिक शुरुआती दौर में यह सुविधा देश भर के वैसे 2500 पेट्रोल पंपों पर दी गई है, जहां स्टेट बैंक की स्वाइप मशीनें उपलब्ध हैं।
अगले तीन दिनों में यह सुविधा देश के 20,000 पेट्रोल पंपों पर मिलने लगेगी, जिनके पास एचडीएफसी, सिटी और आईसीआईसीआई बैंक की कार्ड स्वाइप मशीनें उपलब्ध होंगी। नकदी देने का तरीका वही है जैसे कोई बिक्री के लिए कार्ड स्वाइप होता है। इसमें कार्ड स्वाइप करने के बाद ग्राहक को पेट्रोल के बदले नकद राशि दे दी जाएगी।