{"_id":"5992a8fe4f1c1baf588b4a00","slug":"68-extremist-surrender-in-manipur-as-ghar-wapsi-is-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर में अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण, 68 उग्रवादियों ने हथियार डाले","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मणिपुर में अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण, 68 उग्रवादियों ने हथियार डाले
एजेंसी
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक के सबसे बड़े सामूहिक आत्मसमर्पण के तहत सोमवार को मणिपुर में अलग-अलग संगठनों के 68 उग्रवादियों ने हथियार डाल दिए। इनमें चार महिला उग्रवादी भी शामिल हैं। यहां ‘घर वापसी उत्सव’ के दौरान इन लोगों ने सरेंडर किया।
विज्ञापन
पढ़ें: सुकमा में नक्सलियों को टक्कर देने तैनात होंगे 2000 कोबरा कमांडो
विज्ञापन
राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने उन उग्रवादियों के ‘साहसिक’ फैसले की प्रशंसा की जिन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ने और शांति एवं विकास की प्रक्रिया से जुड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, हिंसा किसी भी मुद्दे को हल करने का तरीका नहीं हो सकती।
विज्ञापन
उग्रवादियों को राजनीतिक वार्ता के लिए आगे आना चाहिए। उग्रवादियों के आत्मसमर्पण की पुरानी नीति ‘पूरी तरह से फेल’ रही है। इसकी समीक्षा जरूरी थी। उन्होंने कहा कि एक नई और संशोधित नीति को केंद्रीय गृहमंत्रालय की अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है।