फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Over 2,000 special guerrilla warfare CoBRA commandos Enter to Chhattisgarh's Sukma Soon

छत्तीसगढ़ः सुकमा में नक्सलियों को टक्कर देने तैनात होंगे 2000 कोबरा कमांडो

Tue, 09 May 2017 12:03 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Tue, 09 May 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
Over 2,000 special guerrilla warfare CoBRA commandos Enter to Chhattisgarh's Sukma Soon
कोबरा कमांडो - फोटो : ndtv

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 24 अप्रैल को हुये नक्सली हमले के बाद CRPF जल्द ही कोबरा बटालियन के 2000 गुरिल्ला कमांडो को तैनात करेगी। यह बटालियन नक्सलियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिये तैनात की जाएगी। सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि सुकमा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बल के जवानों पर हुये हमले मे 25 जवान शहीद दहो गए थे। जिसके बाद इस तरह का फैसला किया गया है। इससे पहले भी 11 मार्च को नक्सल हमले में सीआरपीएफ के 12 जवान शहीद हो गये थे।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि कोबरा कमांडो की कम से कम 20 से 25 कंपनियां तैनात करने की कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है। कोबरा कमांडो की एक कंपनी में लगभग 100 जवान होते हैं। फिलहाल कोबरा कमांडो की तैनाती पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में है। हालांकि उन्होंने कहा कि सुकमा, बस्तर, दंतेवाड़ा और आस-पास के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में  जल्द ही कोबरा कमांडो को तैनात की जाएगी। वर्तमान में कोबरा कमांडो की कुल 154 में से 44 टीमें इस समय छत्तीसगढ़ के बस्तर में तैनात हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज नक्सल प्रभावित राज्यों की बैठक में नक्सली हिंसा से निपटने के लिये सीआरपीएफ की बटालियनों की संख्या बढ़ाने की मांग पर केन्द्र सरकार ने असहमति जताई है। इस मामले में केन्द्र सरकार का कहना है कि बटालियन की संख्या बढ़ाने के बजाय नक्सल विरोधी अभियानों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने इन इलाकों में वायु सेना के हेलीकॉटर से निगरानी की अवधि को बढ़ाने की योजना बनायी है। इसमें हेलीकॉप्टर से प्रतिमाह 120 घंटे निगरानी को बढ़ाकर 160 घंटे करने का विचार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed